CM Vijay Schemes: तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने कुछ ऐसी घोषणाएं लोगों के बीच की है, जिसकी वजह से वो लोगों के बीच छाए हुए हैं। उन्होंने सालाना 2.5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को पोंगल 2027 से हर वर्ष 3 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का ऐलान किया है। इसके अलावा कई सारी योजनाओं का भंडार लोगों के लिए खोल दिया है।
CM Vijay स्कीम से जल उठेंगे कई घरों के चूल्हे
सीएम विजय की सरकार से इसके चलते करीब 1.30 करो़ड़ लोगों को फायदा मिलने वाला है। हर साल करीब 4 हजार करोड़ रुपये सरकार को खर्च करने होंगे। लाभार्थियों को सिलेंडर खरीदने के बाद उसकी राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में शामिल हो जाएगी।
CM Vijay ने महिलाओं को दी फ्री बस सेवा की सुविधा
सीएम विजय ने राज्य की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा सेवा देने का भी ऐलान किया है। सबसे बड़ी बात ये है कि लोगों को सामान्य बसों में नहीं बल्कि डीलक्स, एक्सप्रेस और एलएसएस बसों में भी ये सेवा दी जाएगी। वहीं, वेट्री पयाना थिट्टम के चलते भी महिलाओं को अंतर-जिला बसों में भी ये सुविधा दी जाएगी। इस योजना की शुरुआत 2 अक्तूबर महीने से शुरू होने जा रही है।
CM Vijay announces around 1.3 crore families will get 3 free LPG cylinders every year from Pongal, starting January 14
Under the Annapooranai Super Six scheme, the government will credit the cost of the cylinders directly to eligible consumers’ bank accounts
Families earning… pic.twitter.com/OddAxVGa55— Nabila Jamal (@nabilajamal_) August 24, 2026
CM Vijay का ट्रांसजेंडर को बड़ा तोहफा
सीएम विजय ने ट्रांसजेंडर कैटेगरी के लोगों को भी ध्यान में रखकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने ट्रांसजेंडर यात्रियों को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। ऐसा करते हुए सीएम विजय की सरकार ने गरीब परिवारों को बड़ी राहत देने का काम किया है।
परंदूर एयरपोर्ट पर CM विजय की सरकार का विजन क्लियर
इन सबके बीच चेन्नई के परंदूर में प्रस्तावित नए एयरपोर्ट को लेकर भी सरकार ने अपना विजन क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि वो इस तरह का स्थान ढुंढने में लगी हुई है,जहां पर एयरपोर्ट बनने से परिवार प्रभावित न हो। सरकार का कहना है कि लोगों ने परंदूर एयरपोर्ट का विरोध जताया था। ऐसे में वो प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हुए हैं।
CM Vijay का एयरपोर्ट को लेकर नया प्लान
सीएम विजय का कहना है कि सरकार ने एयरपोर्ट के लिए कुछ नई जगहों की पहचान की है, लेकिन सरकार परंदूर में एयरपोर्ट बनाने के पक्ष में बिल्कुल भी नहीं है। इसके अलावा सरकार ने चेन्नई में मौजूद मीनांबक्कम एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल 5 बनाने का भी ऐलान कर डाला है।
ये भी पढ़ें-




