Taaza Khabar

8th Pay Commission

8th Pay Commission पर Latest Update क्या होगी कर्मचारियों की ₹72,000 की Minimum Pay मांग पूरी? क्या होगा फिटमेंट फैक्टर? 

8th Pay Commission को लेकर देशभर में कई अटकलें लगाई जा रही हैं। 8 वें वेतन आयोग से केंद्रीय कर्मचारियों की कई सारी उम्मीदें बंधी हुई हैं।  इसी बीच एक नया आंकड़ा तेजी से चर्चा में आ गया है जो है ₹72,000 Minimum Pay का।  

सोशल मीडिया पर हर जगह 8th Pay Commission के इस ₹72,000 न्यूनतम बेसिक पे की बात हो रही है। कहा जा रहा है कि ₹18,000 न्यूनतम बेसिक पे की जगह अब 72,000 मिनिमम पे मिलेगा। 8th Pay Commission से जुड़ा यह लेटेस्ट अपडेट फिलहाल BPMS की ओर से प्रस्तावित है। मतलब अभी तक इस फैसले पर कोई फाइनल निर्णय नहीं आया है। हालांकि यदि ₹72,000 Minimum Pay हो जाता है तो यह बेसिक सैलेरी में एक बहुत बड़ी छलांग होगी।

क्या 8th Pay Commission में बेसिक पे ₹72,000 होगा?

  हाल ही में भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ ने 8वें वेतन आयोग के लिए 72,000 का मिनिमम पे ड्राफ्ट प्रस्तुत किया है। फिलहाल इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं आया हैं। हालांकि BPMS का तर्क है कि वेतन तय करते समय सरकार को केवल मौजूदा महंगाई नहीं बल्कि प्रति व्यक्ति आय, परिवार का आकार और कर्मचारियों की आर्थिक जरूर देखनी चाहिए। 

BPMS के इस नए प्रस्ताव में बढ़ोतरी का आधार प्रति व्यक्ति नेट नेशनल इनकम को बनाया गया है। 8th Pay Commission में परिवार के लोगों को 3 नहीं बल्कि 5 मानकर ड्राफ्ट तैयार किया गया है। साथ ही कर्मचारियों के वित्तीय संतुलन को देखते हुए 72,000 मिनिमम पे की राशि तय की गई है।

₹18,000 से ₹72,000 कैसे पहुंचेगा आंकड़ा?

 BPMS के द्वारा इस प्रस्ताव को तैयार करने में कुछ विशेष बातों का ध्यान रखा गया है।

  •  प्रस्ताव में सबसे पहले नेट नेशनल इनकम में 86.76% की वृद्धि जोड़ी गई।
  • ₹18,000 बेसिक पे और 58% DA जोड़कर ₹28,440 का आंकड़ा निकाल इसमें 88.76% की वृद्धि करने पर बेसिक पे ₹53,115 रुपए हो गया।
  • उसके बाद प्रति परिवार 3 की जगह 5 लोगों के आधार पर गणना की गई जिसमें ₹88,524 की फाइनल राशि तय हुई।
  •  लेकिन संगठन ने वित्तीय संतुलन बनाते हुए बेसिक पर ₹72,000 ही निर्धारित किया है।
IMG 20260824 WA0004

8th Pay Commission में क्या होगा फिटमेंट फैक्टर ?

हाल ही में फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी देशभर में चर्चा तेज हो गई है। फिटमेंट फैक्टर को लेकर अलग-अलग मीडिया वेबसाइट विभिन्न दावे कर रहे हैं। कोई फिटमेंट फैक्टर 2.56 बता रहा है तो कोई फिटमेंट फैक्टर 2.87 बता रहा है। वही हाल ही में जारी BPMS के प्रस्ताव में 4 गुना फिटमेंट फैक्टर की मांग की गई है। हालांकि सूत्रों की माने तो फिटमेंट फैक्टर 4 गुना तक नहीं बढ़ाया जाएगा। अंतिम फिटमेंट फैक्टर 2.5 से लेकर 3.83 के बीच होने की संभावना दिखाई दे रही है।

कर्मचारियों को कौन सी बातों का ध्यान देना होगा?

 8th Pay Commission को लेकर फिलहाल कई प्रकार की अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन ध्यान देने योग्य बात यह है कि अभी तक अंतिम फिटमेंट फैक्टर घोषित नहीं हुआ है। कर्मचारियों का पे लेवल अलग-अलग होगा तो सैलरी भी अलग ही आएगी।

 फिलहाल फिटमेंट फैक्टर का अनुमान 2.25,  2.5 3.83 या 4 गुना तक के आंकड़े से जुड़ा है। हर कर्मचारी संगठन अलग-अलग मांग कर रहा है। 8वां वेतन आयोग लागू होने पर नई बेसिक पे और In Hand सैलेरी में अंतर होगा। इसके अलावा HRA, DA, NPS जैसी अन्य कटौतियों का भी अंतिम वेतन पर असर पड़ेगा।

कब तक लागू होगा 8th Pay Commission

 सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 8th Pay Commission में अब तक फाइनल फिटमेंट फैक्टर या रिवाइज पे मैट्रिक्स घोषित नहीं किए गए हैं। हालांकि मौजूदा सिफारिश का प्रभाव 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। परंतु अभी भी यह वेतन आयोग पूरी तरह से तैयार नहीं है। इसे लागू होने में अभी और समय लगेगा।

 हालांकि इसके लिए बनाई गई कमेटी को अपनी रिपोर्ट 18 महीने के भीतर देनी है। उम्मीद की जा रही है कि 8वां वेतन आयोग 2027 के मध्य तक लागू हो जाएगा और कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 के आधार पर बकाया राशि का भुगतान होगाम

कुल मिलाकर 8th Pay Commission को लेकर फिलहाल कई प्रकार के आंकड़े और अटकलें सामने आ रही हैं जिनमें से ₹72,000 मिनिमम पे, 4 गुना फिटमेंट फैक्टर की चर्चा भी तेज हो चुकी है। हालांकि सरकार ने अभी तक किसी भी प्रस्ताव को पारित नहीं किया है। अंतिम संशोधन ही फाइनल संशोधन माना जाएगा और इसी के आधार पर कर्मचारियों का वेतन और अन्य भत्ते तय होंगे

Related Articles:

Scroll to Top