Taaza Khabar

Raksha Bandhan 2026 Budget Friendly sweets

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर बजट फ्रेंडली साबित होंगी ये 7 मिठाइयां, बजट में बैठेगा पूरा त्योहार

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त के दिन बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला है। इस दिन बहन अपने भाई के हाथों पर राखी बांधती हैं। साथ ही मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह भी मीठा करती हैं। किसी भी त्योहार का हिस्सा मिठाइयां जरूरी होती है। इसके बिना त्योहार अधूरे से कहलाते हैं। इन दिनों चीन के दाम भी आसमान छू रहे हैं। ऐसे में मिठाइयां भी महंगी होने के चांस है।

अगर आप भी इस बार अपनी बहन या फिर भाई के लिए कुछ मीठा खरीदने के लिए सोच रहे हैं और बजट में चाहते हैं तो इसमें हम आपकी मदद करें। हम आपको कुछ ऐसी मिठाइयों के बारे में यहां बताने जा रहे हैं जोकि बजट फ्रेंडली है। आपके त्योहार का मजा भी दोगुना कर देगी।

Raksha Bandhan पर लड्डू, बर्फी और पेड़े हैं बेस्ट ऑप्शन

बेसन के लड्डू बेसन, घी और चीनी से मिलकर त्योहार होते हैं। इस मिठाई को हर कोई पसंद करता है। आपके बजट में भी ये मिठाई आसानी से आ जाएगी। इसके अलावा रक्षाबंधन पर आप पेड़े भी लेकर जा सकते हैं। दूध, मावा और अलग-अलग फ्लेवर के साथ इन्हें बनाया जाता है। ये भी किसी भी दुकान पर आसानी से मिल जाएंगे। बंदूी के लड्डू, बालूशाही औऱ नारियल की बर्फी भी बेस्ट ऑप्शन हैं।

Raksha Bandhan पर गुलाब जामुन, मिल्क केक और हलवे पर करें मुंह मीठा

रक्षाबंधन पर आप गुलाब जुमान भी अपनी बहन या फिर भाई के घर ले जा सकते हैं। परिवार के हिसाब से आप गुलाब जामुन आप खरीद सकते हैं। मिल्क केक भी बेस्ट ऑप्शन है, जोकि काफी वक्त से इस त्योहार का हिस्सा बना हुआ है। पहले के टाइम में मिठाइयों के इतने ऑप्शन नहीं होते थे, लेकिन आज है। इसके बावजूद मिल्क केक अच्छी मिठाइयों में से एक आता है। वहीं, घर पर ही आप कुछ बनाना चाहते हैं तो मिठाइयों या फिर हलवा बनाकर ले जा सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by 🔱 Sakshi Thakur 🚩 (@maaparvatiofficial)

Raksha Bandhan का त्योहार कब मनाया जाएगा?

हिंदू पंचांग की माने तो इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाने वाला है। क्योंकि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह से शुरू होगी और 28 अगस्त की सुबह तक रहने वाली है। 27 अगस्त को 9:08 मिनट पर इसकी शुरुआत होगी और 28 अगस्त को सुबह 9:48 मिनट पर ये खत्म होगी।

Raksha Bandhan पर राखी बांधने के तीन शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन पर राखी बांधने के तीन शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। सुबह 5: 57 मिनट से लेकर सुबह 9 : 48 मिनट तक रहेगा। लाभ उन्नति मुहुर्त 7:33 मिनट से लेकर सुबह 9:10 तक रहने वाला है। वहीं, अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 9:10 से लेकर सुबह 10: 46 मिनट तक रहेगा।

Raksha Bandhan पर होगा चंद्र ग्रहण का खतरनाक साया?

28 अगस्त के दिन साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ये बेहद ही गहरा आंशिका चंद्र ग्रहण माना जा रहा है। इसका मतलब ये कि चंद्रमा का करीब 96 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया में आ जाएगा। इसे आमतौर पर ब्लड मून भी कहा जाता है। भारत में ये ग्रहण नहीं दिखाई देने वाला है। इसका मतलब ये है कि इस बार रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आने वाला है तो इसका असर त्योहार पर नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें-

Scroll to Top