Taaza Khabar

BPSC TRE 4 2026

बिहार में 32,388 शिक्षकों की बंपर भर्ती के लिए BPSC TRE 4 2026 Notification हुआ जारी!  जानिए आवेदन, योग्यता, फीस, सैलरी की पूरी डिटेल

सरकारी शिक्षक बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए BPSC TRE 4 2026 Notification जारी हो चुका है। टीचर रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 4.0 2026 का यह नोटिफिकेशन 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए जारी हुआ है।

 सबसे खास बात यह है कि इस बार भर्ती प्रोसेस काफी सुनियोजित तरीके से आयोजित किया जा रहा है। 1 सितंबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 रखी गई है। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कक्षा 1 ली से 12वीं में पढ़ाने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति होगी। ऐसे में वे सभी उम्मीदवार जो उचित योग्यता रखते हैं उन सभी के लिए जरूरी है कि वह बताई गई तिथि से पहले आवेदन कर लें और जल्द से जल्द परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

BPSC TRE 4 2026 Notification महत्वपूर्ण तथ्य 

जानकारीविवरण
ऑर्गनाइजेशनबिहार लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नामटीचर रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन
कुल पद32388
कक्षा स्तरकक्षा 1ली से 12 वीं
आवेदन माध्यमऑनलाइन
वेबसाइटbpsc.bihar.gov.in
अंतिम तिथि30 सितंबर 2026

BPSC TRE 4 2026 Notification पदवार विवरण

 बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक पढ़ाने हेतु शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। करीबन 32,388 पदों पर होने वाली इस नियुक्ति में पदवार वर्गीकरण इस प्रकार जारी किया गया है:

लेवलक्लासपद
प्रायमरी टीचर1-53,847
मिडल स्कूल टीचर6-88,563
सेकंडरी टीचर9-103,877
सीनियर सेकंडरी टीचर11-1216,101
टोटल1-1232,388

BPSC TRE 4 2026 महत्वपूर्ण तिथियां 

  • आवेदन शुरू : 1 सितंबर 2026 
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 30 सितंबर 2026 
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 29 सितंबर 2026 
  • परीक्षा तिथि : जल्द ही जारी 
  • परिणाम तिथि:  जल्द ही जारी
BPSC TRE 4

BPSC TRE 4 2026 एलिजिबिलिटी : कौन कर सकता है आवेदन ?

BPSC TRE 4 2026 में आवेदन करने से पहले जरूरी है कि उम्मीदवार एलिजिबिलिटी के बारे में पूरा विवरण जान लें।  इस पूरी प्रक्रिया में अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग एलिजिबिलिटी निर्धारित की गई है जो कि इस प्रकार से है:

आयु सीमा

  •  इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है।
  •  हालांकि अधिकतम आयु 37 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
  •  इसके अलावा विशेष वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जा रही है जो की 3 से 5 वर्ष के बीच हो सकती है।

शैक्षणिक योग्यता

कक्षा 1ली से 5वीं के लिए 

  •  प्राइमरी शिक्षक पद पर उम्मीदवार का 12वीं के साथ D.El.Ed उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  •  इस पद पर आवेदन करने के लिए CTET पेपर 1 या बिहार TET पेपर 1 में भी उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

कक्षा 6 वीं से 8वीं के लिए 

  • मिडिल स्कूल शिक्षक पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएशन के साथ B. Ed या D. El.Ed होना जरूरी है। 
  • साथ ही उम्मीदवार के पास CTET पेपर 2 या बिहार TET पेपर 2 की पात्रता होनी अवशयक है।

कक्षा 9वी से 10वीं के लिए

  • सेकेंडरी शिक्षक के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएशन/ पोस्टग्रेजुएट साथ ही  D.El.Ed योग्यता होनी जरूरी है।
  •  इसके अलावा STET पेपर 1 की पात्रता भी निर्धारित की गई है।

कक्षा 11 वीं से 12वीं के लिए 

  • सीनियर सेकेंडरी शिक्षक लेवल पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवार का पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed होना जरूरी है।
  • साथ ही STET पेपर 2 की पात्रता भी लागू की गई है।
  •  हालांकि हर विषय के लिए योग्यता अलग-अलग हो सकती है।

आवेदन शुल्क

 BPSC TRE 4 2026 शिक्षक के पद पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क का निर्धारण इस प्रकार किया गया है:

  •  जनरल/ BC/ EBC/ अन्य राज्य : 750 
  • SC/ST : 200 रुपए 
  • बिहार की महिला उम्मीदवार : ₹200 
  • PWD/ दिव्यांग ₹200

क्या होगा सिलेक्शन प्रोसेस ?

  • इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन अलग-अलग चरणों के आधार पर किया जाएगा।
  •  सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी।
  •  लिखित परीक्षा में कट ऑफ के आधार पर उम्मीदवार को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।
  • शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होंगे और उसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

BPSC TRE 4 2026 में कैसे करें आवेदन?

  •  BPSC TRE 4 2026 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  •  इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार को TRE 4.0 रिक्रूटमेंट 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  •  इस लिंक पर क्लिक करने के बाद सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने होंगे और कैटेगरी के आधार पर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  •  अब फॉर्म को अच्छी तरह से चेक करना होगा और सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
BPSC TRE 4 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। जल्द ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। ऐसे में वह उम्मीदवार जो बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं उन्हें इस मौके को बिल्कुल भी हाथ से गंवाना नहीं चाहिए। जल्द से जल्द अपने सारे दस्तावेज तैयार रखें और पात्रता जांच लें, ताकि आवेदन शुरू होते ही त्रुटि रहित आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सके। 

यह भी पढ़ें:

Scroll to Top