Taaza Khabar

Kiara Advani को मिली ट्रोलिंग

Kiara Advani की ट्रोलिंग पर भड़के Yash कहा ‘लोग क्या कहते हैं हमें फर्क नहीं पड़ता!!’

Yash और Kiara Advani की फिल्म Toxic- A Fairy Tale For Grown Ups रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के टीज़र और ‘तबाही’ गाने में यश और कियारा के बीच दिखाए गए रोमांटिक और इंटिमेट सीन्स ने इंटरनेट पर खूब हलचल मचाई। 

सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को लेकर बवाल मचा हुआ है। कुछ लोगों को इनकी केमिस्ट्री पसंद आ रही है तो वहीं कुछ लोग कियारा आडवाणी को उनके बोल्ड सींस के लिए जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। इसी बीच यश अपनी को-स्टार Kiara Advani के सपोर्ट में खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने शनिवार को बेंगलुरु में फिल्म के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च के दौरान कियारा की जमकर तारीफ भी की और बोल्ड सीन को लेकर ट्रोलिंग पर अपनी बात भी रखी।

Yash ने Kiara Advani को बताया हार्ड वर्किंग

 ट्रेलर लॉन्च के दौरान Yash ने Kiara Advani की तारीफ में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने कियारा आडवाणी को सबसे हार्ड वर्किंग अभिनेत्री बताया है। यश ने बताया कि उन्हें लग रहा था कि इतनी बड़ी को-स्टार के साथ काम करने में कई प्रकार की परेशानियां आएंगी। लेकिन कियारा ने शूटिंग के दौरान कोई कोई नाटक नहीं किया। 

बल्कि शूटिंग में काफी साथ दिया। यश ने बताया कि कियारा आडवाणी ने फिल्म के विजन को बखूबी से निभाया है। यश इस पूरी ट्रोलिंग के दौरान अपनी को-स्टार के साथ मजबूती से खड़े दिखाई दिए। 

इंटिमेट सीन पर ट्रोलिंग को लेकर यश ने सोशल मीडिया यूजर्स को लताड़ भी लगाई। उन्होंने कहा कि एक एक्टर को फिल्म की शूटिंग के दौरान कई मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। लेकिन कई बार यूजर एक्टर्स के संघर्ष नहीं देखते। यश ने अपने सह-कलाकारों को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें बिना किसी की परवाह करते हुए वह सब करना चाहिए जिसको करने में वह कंफर्टेबल हैं और विश्वास रखते हैं क्योंकि ‘हम समय से आगे चल रहे हैं।’

Toxic में Kiara Advani का रोल 

Toxic में कियारा आडवाणी Nadia नाम की एक सर्कस आर्टिस्ट का किरदार निभा रही है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी के बोल्ड सीन काफी चर्चा में हैं। फिल्म में यश पिता और बेटे के डबल रोल में दिखाई देने वाले हैं। कियारा आडवाणी यश के साथ काफी इंटीमेट सीन करती हुई नजर भी आ रही हैं। हालांकि अभी तक कियारा के Nadia किरदार को पूरी तरह से पर्दे में रखा गया है। लेकिन इतना स्पष्ट हो चुका है कि कियारा आडवाणी का किरदार फिल्म के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है। फिल्म रिलीज से पहले ही ‘तबाही’ गाने में यश और कियारा की केमिस्ट्री इंटरनेट पर धमाल मचा रही है।

टॉक्सिक को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

 गीतु मोहनदास के निर्देशन में बनी इस टॉक्सिक फिल्म में यश और कियारा के अलावा नयनतारा, तारा सुतारिया, रुकमणी वसंत, हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया जाएगा। इंटिमेट सीन की कंट्रोवर्सी के साथ-साथ इस फिल्म के ग्रैंड लॉन्च ने भी कई सुर्खियां बटोर ली हैं। यश द्वारा कियारा आडवाणी के लिए लिया गया स्टैंड अब सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो चुका है।

यश और कियारा अभिनीत Toxic- A fairy Tale For Grown Ups 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। हालांकि यह फिल्म इसके पहले भी कई बार पोस्टपोन हो चुकी है। लेकिन इस बार फिल्म के ग्रैंड लॉन्च इवेंट के बाद यह तारीख कंफर्म हो चुकी है।

कुल मिलाकर Toxic को लेकर हाइप बन चुका है। Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री और फिल्म की स्टोरी को लेकर रिलीज से पहले ही बहस छिड़ चुकी है। अब देखना यह होगा की फिल्म रिलीज होने के बाद कैसा परफॉर्मेंस दिखाती है? दर्शक सच में समय से थोड़ा आगे बताई जाने वाली इस फिल्म को पसंद करते हैं या नहीं ?

यह भी पढ़ें:

Scroll to Top