पुलिस विभाग में भर्ती का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में Telangana Police SI Recruitment 2026 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया गया है। वे सभी उम्मीदवार जो सब-इंस्पेक्टर (SI) या असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के पद पर सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक हैं उनके लिए जरूरी है कि वह इस नोटिफिकेशन को पढ़ें और 9 सितंबर 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
298 पदों पर होने वाली इस नियुक्ति के माध्यम से पुरुष/महिला उम्मीदवारों से SI लेवल के 275 पद और ASI लेवल के 23 पद भरे जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 9 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों से निवेदन है कि वे आवेदन करने से पहले योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि के बारे में अच्छी तरह से पढ़ लें और जल्द से जल्द परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।
Telangana Police SI Recruitment 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
- नोटिफिकेशन जारी : 19 जुलाई 2026
- ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू : 19 अगस्त 2026 एप्लीकेशन की अंतिम तिथि : 9 सितंबर 2026 प्रिलिमनरी लिखित परीक्षा : नवंबर 2026
- फिजिकल टेस्ट नवंबर : 2026
- फाइनल परीक्षा : जनवरी 2026
Telangana Police Recruitment: एलिजिबिलिटी
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 साल और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
- विशेष वर्ग से आने वाले तथा आरक्षित वर्गों के लिए 3 से 5 वर्ष की छूट भी दी जा रही है।
- SI लेवल पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम ग्रेजुएट होना जरूरी है।
- वही ASI पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का BE/B. Tech कंप्यूटर साइंस इत्यादि में ग्रेजुएट होना जरूरी है।
Telangana Police SI Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को फॉर्म के साथ आवेदन शुल्क जमा करना होगा जो इस प्रकार से है:
- तेलंगाना के लोकल SC/ST उम्मीदवार : ₹750
- अन्य उम्मीदवार : ₹1500
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को Telangana Police SI Recruitment 2026 की आधिकारिक वेबसाइट tgprb.in पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद उम्मीदवार को एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करना होगा।
- यहां दिए गए नोटिफिकेशन को सावधानी पूर्वक पढ़ना होगा और फॉर्म को भरना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद आवेदक को अपने सारे जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- इसे सबमिट करने से पहले उम्मीदवार को इसे अच्छी तरह से जांचना होगा और फाइनल सबमिशन करना होगा।
Telangana police SI recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
- इस धरती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा।
- सबसे पहले उम्मीदवार की लिखित परीक्षा ली जाएगी।
- प्राथमिक लिखित परीक्षा के बाद मेडिकल टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।
- शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवार को फाइनल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
- इसके बाद इंटरव्यू राउंड हो सकता है और अंत में उचित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के बाद पदों पर नियुक्त कर दिया जाएगा।
सैलरी और अन्य सुविधाएं
- Telangana Police SI Salary 2026 में चयनित उम्मीदवारों को 58000 से 65000 प्रतिमाह का वेतन मिलेगा।
- इसके अलावा उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, HRA, ड्रेस एलाउंस, मेडिकल फैसिलिटी पेंशन जैसी सुविधाएं भी मिलेगी।
Telangana Police SI Recruitment 2026 की सबसे महत्वपूर्ण और ध्यान देने योग्य बात यह है कि ऑनलाइन आवेदन 19 अगस्त 2026 से शुरू होकर 9 सितंबर 2026 तक चलेंगे। इसलिए उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वे आवेदन शुरू होने से महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार रखें। किसी भी प्रकार के असुविधा से बचने के लिए कोशिश करें की अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाए।
यह भी पढ़ें:



