Taaza Khabar

CM Yogi Adityanath

छात्र प्रदर्शन को लेकर एक्शन मोड में CM Yogi Adityanath, अफसर-यूट्यूबरों पर पैनी नजर

छात्र प्रदर्शन (Student Protest) की आग अब दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने यूपी के कई जिलों में शिक्षण संस्थानों में मिस मैनेजमेंट व्यवस्था और टीचर्स की कमियों को सख्त कदम उठाया है। इस पूरे मामले पर सीएम योगी आदित्यनाथ नजर बनाए हुए हैं। प्रदर्शन लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ, महोबा, हमीरपुर, आजमगढ़ और उन्नाव के अलावा कई जिलों को गंभीरता के साथ देख रहे हैं।

छात्र प्रदर्शन को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath) का सख्त एक्शन

सीएम योगी आदित्यनाथ नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को शिक्षकों की कमी और बाकी खामियों को लेकर तुरंत हल निकालने का निर्देश जारी किया है। इतना ही नहीं सिस्टम में किसी भी तरह की कमी या फिर लापरवाही पाई जाती है तो उससे जुड़े अधिकारी या फिर कर्मचारी से उसकी जवाबदेही तय की जाएगी। सीएम ऑफिस के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर इस पूरे मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छात्र प्रदर्शन ज्यादा ना भड़के उसके लिए ये सख्ती की जा रही है।

CM Yogi Adityanath 1

UP में शिक्षकों की तैनाती पर उठे सवाल

इन सबके बीच सर्वोदय विद्यालयों को लेकर भी गंभीर मामला देखने को मिला है। नया सत्र एक अप्रैल से शुरू हुआ था। ऐसे में सवाल यहां ये उठता है कि आखिर शिक्षकों की तैनाती में इतनी देरी क्यों हुई? नियुक्ति के लिए जून के महीने में विज्ञापन निकालने जाने की प्रक्रिया में जिन अधिकारियों ने अपना काम सही से नहीं किया है। उन्हें भी चिह्नित करने के साफ निर्देश जारी किए गए हैं।

यूपी सरकार की तरफ से ये साफ कर दिया गया है कि किसी भी तरह की लापरवाही शिक्षा या फिर उससे जुड़े मामले में नहीं बर्दाश्त की जाएगी। साथ ही बेसिक और माध्यमिक शिक्षा वाले स्कूलों की सूचनाएं सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले सोशल मीडिया हैंडलर्स पर भी पैनी नजर रखने के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव ने स्कूल किचन शेड, बिजली उपकरण, पठन-पाठन और पेजयल की व्यवस्था का निरीक्षण कर कमियां दूर करने की बात कही है।

Gen-z के छात्र प्रदर्शन के बाद अब सड़कों पर उतरे Gen Alpha

दिल्ली और रांची छात्र प्रदर्शन के बाद अब छात्रों की आवाज यूपी में भी गूंजती हुई नजर आ रही है। दिल्ली में जहां gen-z विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं, उन्नाव में Gen Alpha छात्र सड़कों पर उतरते हुए नजर आए हैं। दरअसल हसनगंज में 200 से अधिक छात्र सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए हैं। उन्होंने कई मार्गों को जाम कर दिया, जिसके चलते ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई। ये छात्र आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की कमी, पीने के पानी के संकट और खराब खाना देने के विरोध में प्रदर्शन करने उतरे हैं।

यह भी पढ़ें:

Scroll to Top