Taaza Khabar

Indian Overseas Bank Recruitment 2026

Indian Overseas Bank Recruitment 2026: लोकल बैंक ऑफिसर के पद पर 250 उम्मीदवारों की भर्ती, 85,920 तक सैलरी जानिए अंतिम तिथि और आवेदन प्रक्रिया!!

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी ढूंढने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। Indian Overseas Bank Recruitment 2026 के माध्यम से लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 250 लोकल बैंक ऑफिसर पद भरे जाएंगे।

 यह भर्ती तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों में होगी। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है जिसके लिए नोटिफिकेशन में ही संपूर्ण जानकारी दे दी गई है। उम्मीदवारों से निवेदन है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़े और सावधानी पूर्वक आवेदन करें।

Indian Overseas Bank Recruitment 2026: भर्ती विवरण

 Indian Overseas Bank Recruitment 2026 के अंतर्गत लोकल बैंक ऑफिसर के 250 पद भरे जाएंगे जिसमें पद विवरण इस प्रकार रखा गया है :

राज्यलोकल लैंग्वेज़राज्यवार पद संख्या
तमिलनाडुतमिल100
कर्नाटककन्नड़50
महाराष्ट्रमराठी50
गुजरातगुजराती50
टोटल250

आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

विवरणतारीख
नोटिफिकेशन जारी7 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू8 अगस्त 2026
आवेदन कि अंतिम तिथि24 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारिख24 अगस्त 2026
ऑनलाईन परीक्षाजल्द ही जारी
Language टेस्टजल्द ही जारी
इंटरव्यूजल्द ही जारी

Indian Overseas Bank Recruitment 2026: योग्यता

  • लोकल बैंक ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर होना जरूरी है।
  •  उम्मीदवार के पास सारे वैध दस्तावेज और सारे मार्कशीट होना अनिवार्य है।
  •  आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 और अधिकतम 30 वर्ष होनी जरूरी है।
  •  इसके अलावा विशेष वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कितनी होगी सैलरी?

  •  Indian Overseas Bank Recruitment 2026 LOB के पद पर उम्मीदवारों को चयन के बाद ₹48,480 से ₹85,920 तक का वेतन मिलेगा।
  • साथ ही बैंक के नियम के आधार पर महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, सिटी कंपनसेटरी एलाउंस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

आवेदन शुल्क कितना होगा?

इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए आवेदक को ऑनलाइन आवेदन शुल्क भरना होगा जो इस प्रकार से है:

  •  जनरल/ OBC / EWS : 850 रुपए 
  • SC/ST/PWD : 175 रुपए

कैसे करें आवेदन?

  • Indian Overseas Bank Recruitment 2026 हेतु उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए सबसे पहले उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  •  यहां करियर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  •  करियर के विकल्प पर क्लिक करते ही लोकल बैंक ऑफीसर रिक्रूटमेंट 2026-27 का लिंक दिखाई देगा।
  •  इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आवेदक को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।
  •  रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद मांगे गए सारे दस्तावेज, अपना फोटो अपलोड करने होंगे।
  •  अब आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और फॉर्म सबमिट कर देना होगा।

क्या होगी चयन प्रक्रिया?

  •  Indian Overseas Bank Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन अलग-अलग चरणों के आधार पर किया जाएगा।
  •  सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी।
  •  लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को राज्य के आधार पर लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट देना होगा।
  •  लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के बाद इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
  • इस पूरी प्रक्रिया में स्थानीय भाषा में उत्तीर्ण होना बेहद जरूरी है।
  •  ऑनलाइन परीक्षा 200 अंकों की होगी इसके लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।
  •  परीक्षा बैंक फॉर्मेट में ली जाएगी जिसमें हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

Scroll to Top