भारतीय रेल विभाग ने Vande Bharat Sleeper से रेल यात्रियों की बहुत बड़ी समस्या का निदान करने का फैसला कर लिया है । दिन के सफर में अपनी रफ्तार और आधुनिक सुविधाओं के लिए पहचान बन चुकी वंदे भारत अब रात के सफर को भी आसान बनाने वाली है।
भारतीय रेलवे विभाग ने Vande Bharat Sleeper के लगभग 50 ट्रेन सेट तैयार करने का काम शुरू कर दिया। इस फैसले से आने वाले समय में देश के बड़े शहरों के बीच रात का लंबा सफर आसान हो जाएगा। इस नए निर्णय से रेगुलर ट्रेन यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। खासकर बड़े शहरों के बीच लंबी यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे विभाग के इस निर्णय से सीधा फायदा पहुँचेगा।
क्यों खास है Vande Bharat Sleeper ?
वंदे भारत एक्सप्रेस अब तक भारतीय रेलवे क्रांति में सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जाती रही है। दिन के सफर के लिए यह सबसे आसान विकल्प माना जाता है। इसमें चेयर कार वाली सीटें होती हैं।
लेकिन लंबी दूरी की यात्रा के लिए Vande Bharat Sleeper के विकल्प काफी कम थे। ऐसे में रेलवे विभाग ने लंबी दूरी की रात की यात्रा हेतु इन विकल्पों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। वंदे भारत स्लीपर के नए ट्रेन सेट जल्द ही उपयोग में लाए जाएंगे।
इससे ट्रेन यात्रियों को सोने के लिए अब बेहतर बर्थ तो मिलेंगे। साथ ही इन ट्रेनों को खास तौर से डिजाइन किया जाएगा जिसमें ओवरनाइट जर्नी की सुविधाओं का भरपूर ध्यान रखा जाएगा। रेलवे विभाग की माने तो वंदे भारत स्लीपर में बेहतर कुशन वाले बर्थ, आधुनिक सस्पेंशन, नॉइस रिडक्शन, ऑटोमेटिक डोर और बेहतर क्वालिटी के बाथरूम जैसी सुविधा दी जाएगी।
50 Vande Bharat Sleeper ट्रेन के बाद क्या बदलेगा?
रेलवे विभाग द्वारा हाल ही में वंदे भारत स्लीपर के की 50 ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। हालांकि रेलवे विभाग की माने तो यह ट्रेन 50 के आंकड़े तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वंदे भारत स्लीपर के कुल 260 ट्रेनसेट बनाए जाएंगे और इसे चरणबद्ध तरीके से सेवाओं में जोड़ा जाएगा।
रेलवे विभाग ने 260 में से 50 ट्रेन सेट बनाने का काम शुरू कर दिया है। यह उत्पादन BEML, इंटीग्रल कोच फैक्ट्री और अन्य तकनीकी पार्टनर्स के साथ मिलकर किया जा रहा है। हालांकि यह 50 वंदे भारत स्लीपर कब से शुरू होंगी? कौन से रूट पर काम करेंगी ? इन सभी पर निर्णय अभी तक सामने नहीं आया है।

क्या होगी वंदे भारत स्लीपर की सुविधा?
- वंदे भारत एक्सप्रेस अब तक अन्य ट्रेनों के मुकाबले काफी उच्चतम श्रेणी की मानी जाती रही है। ऐसे में वंदे भारत स्लीपर भी मौजूदा प्रीमियम ट्रेनों की तुलना में ज्यादा आधुनिक बनाई जाएगी।
- इस ट्रेन में करीबन 16 कोच होंगे जिसमें AC फर्स्ट क्लास, AC 2 टायर, AC 3 टायर जैसी श्रेणियां शामिल की जाएंगी।
- रेलवे रिकॉर्ड्स की माने तो एक ट्रेन में 823 यात्रियों के बैठने और सोने की कैपेसिटी बताई जा रही है।
- ट्रेन में आरामदायक स्लीपिंग बर्थ डिजाइन किए जाएंगे।
- इसमें बर्थ का सस्पेंशन सिस्टम काफी यूनिक होगा।
- आधुनिक बायो वैक्यूम टॉयलेट्स निर्माण किए जाएंगे।
- ऑटोमेटिक डोर से यह ट्रेन सुसज्जित होगी।
- ट्रेन में टच फ्री वाटर टैब और CCTV सर्विलेंस होगा।
- बेहतर फायर सेफ्टी और पैसेंजर इनफॉरमेशन सिस्टम होगा।
- साथ ही यात्रियों की प्राइवेसी को देखते हुए नॉइस रिडक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।
Vande Bharat Sleeper की स्पीड
वंदे भारत स्लीपर की सबसे बड़ी खासियत है इसकी स्पीड, वंदे भारत एक्सप्रेस भी अपने दमदार स्पीड की वजह से ही अन्य रनिंग ट्रेनों को मात दे रही है। यही वजह है कि Vande Bharat Sleeper को लेकर भी यात्रियों की उम्मीदें बनी हुई है।
इसे अधिकतम 180KMPH की गति के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि असली स्पीड क्या होगी यह तो ट्रेन की रनिंग अवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर की क्षमता पर निर्भर करेगा। इसका सीधा फायदा लंबी दूरी की यात्रा में यात्रियों को रात के समय मिलेगा जहां यात्री आराम से सोते हुए अगले दिन सुबह अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच पाएंगे।
कौन-कौन से रूट पर दौड़ेगी यह ट्रेन?
फिलहाल रेलवे विभाग में 50 Vande Bharat Sleeper ट्रेन सेट तैयार करने का निर्णय कर लिया है। हालांकि भविष्य में कुल 260 वंदे भारत स्लीपर तैयार करने का प्लान है। यह 50 ट्रेन अलग-अलग रूट पर शुरू की जाएंगी। सूत्रों की माने तो यह ट्रेन भारत के बड़े शहरों को आपस में कनेक्ट करेंगी। इसके अलावा इन ट्रेनों को उन लंबी दूरी के लिए चलाया जाएगा जहां अब तक बेहतर सुविधाएं मौजूद नहीं है।
Vande Bharat Sleeper भारतीय रेलवे के लिए एक नई कहानी लिखने वाली है। लंबी दूरी की रेल यात्रा को बेहतर अनुभव में बदलने के लिए रेलवे विभाग अब वंदे भारत स्लीपर के 50 ट्रेन सेट तैयार करने वाला है। उम्मीद है आने वाले वर्षों में नए रूट भी इन ट्रेन के माध्यम से कवर किए जाएंगे। इससे यात्रियों को राजधानी जैसी अन्य प्रीमियम ट्रेन की सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही फास्ट ट्रेन का अनुभव भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें:




