Virat Kohli-Anushka Sharma ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद,जीता फैंस का दिल
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन पहुंचे और संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। गुरु पूर्णिमा से पहले यह चर्चित जोड़ी श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंची, जहां दोनों ने महाराज जी से मुलाकात की। इस दौरे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
विरूष्का का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में विराट और अनुष्का को आश्रम परिसर से बाहर निकलते हुए देखा गया। दोनों बेहद सादगी भरे अंदाज में अपनी कार की ओर बढ़ते नजर आए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों का उन्होंने “राधे-राधे” कहकर अभिवादन भी किया।
नंगे पांव चले दोनों, लोगों को कहा ‘राधे-राधे’
वायरल वीडियो और तस्वीरों में विराट और अनुष्का आश्रम परिसर में नंगे पांव चलते नजर आए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों का ‘राधे-राधे’ कहकर अभिवादन किया। दोनों के साथ इस दौरान कुछ लोग और गार्ड्स भी मौजूद थे। बता दें कि हल्की बारिश के बीच दोनों करीब 300 मीटर पैदल चले और आश्रम में लगभग एक घंटे तक एकांत में बातचीत की। इसके बाद दोनों ने मिलकर आशीर्वाद भी लिया। दोनों नंगे पांव चलकर आश्रम पहुंचे। इससे पहले भी कई बार दोनों को नंगे पांव आश्रम जाते हुए देखा गया है।
सादगी भरे लुक में नजर आया कपल
आश्रम पहुंचने पर दोनों का अंदाज बेहद देसी और सादा था। अनुष्का शर्मा का पहनावा ऑफ-व्हाइट कॉटन के कुर्ता-पैंट सेट में था, जिसमें हल्के नीले फूलों की छपाई इसे एक ट्रेडिशनल टच दे रही थी। सिर पर उसी रंग से मेल खाता दुपट्टा, चेहरे पर मास्क और माथे पर तिलक — एक्ट्रेस का पूरा लुक सिंपल रखा गया था। मेकअप से दूर, खुले बालों में अनुष्का का ये अंदाज बिल्कुल नेचुरल लग रहा था।
दूसरी ओर विराट कोहली भी उतने ही अनौपचारिक अंदाज में नजर आए — हल्के भूरे और बेज रंग की धारीदार फुल-स्लीव शर्ट, जिसे उन्होंने ढीली ऑफ-व्हाइट पैंट के साथ पहना। चश्मा और मास्क लगाए विराट के माथे पर भी अनुष्का की तरह तिलक साफ दिख रहा था।
पहले भी कई बार कर चुके हैं दर्शन
विराट और अनुष्का का वृंदावन जाना कोई नई बात नहीं है। बीते कुछ महीनों में यह जोड़ी कई बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंच चुकी है। दोनों अक्सर अपने निजी और पेशेवर जीवन के अहम मौकों पर संत का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।
यह भी पढ़ें:




