Taaza Khabar

Raksha Bandhan 2026 4 Zodiac Sign face problems

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर इन 4 राशियों की उलटी चलेगी किस्मत, शनि-केतु से रहना होगा सावधान

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त के दिन धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला है। इस दिन बहन और भाई के पवित्र रिश्ते को लेकर जश्न मनाया जाता है। बहनें अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण की भी स्थिति बन रही है। इस दौरान कुछ राशियों के लिए शनि और राहु-केतु की स्थिति गंभीर चुनौतियां पैदा कर सकती हैं। उन राशियों में मेष राशि, मिथुन राशि, सिंह राशि और कुंभ राशि शामिल है।

Raksha Bandhan से मेष राशिवालों का हाल

मेष राशि वालों के लिए ये महीना थोड़ा अप-डाउन सिस्टम से बांधा रहने वाला है। परिवार से संबंधित किसी बात को लेकर तनाव पैदा होता हुआ नजर आ सकता है। निवेश या पैसों से जुड़े किसी भी मामले में आपको बचना चाहिए। रिश्तों में गलतफहमी पैदा होती नजर आएगी।

Raksha Bandhan से मिथुन राशिवालों का हाल

मानसिक तनाव और बेकार की चिंता से आप घिरे रहेंगे। छोटी-छोटी बात पर आपको गुस्सा आएगा। लाइफ पार्टनर के साथ लड़ाई हो सकती है। बातचीत करते वक्त शांति बनाए रखें। नया काम शुरू करने से पहले सभी चीजों को ध्यान में रखें।

Raksha Bandhan से सिंह राशिवालों का हाल

निवेश को लेकर थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। पैसों को जल्दबाजी में कहीं पर भी न लगाएं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। शादीशुदा जीवन में छोटी बातों पर लड़ाई करने से बचें। लंबी यात्रा का फैसला टालना सही रहेगा।

Rakhi ka ek Anokha Rishta 🥺#RakshaBandhan #HappyRakshaBandhan #Rakhi pic.twitter.com/VSh9Jyeccj— DOGRA Ultra_Right ( 𑚛𑚭𑚑𑚏𑚭 𑚀𑚭𑚲𑚭 𑚛𑚭𑚃𑚭 ) (@Dogra_Ultra11) August 27, 2026

Raksha Bandhan पर राखी बांधने के तीन शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन पर राखी बांधने के तीन शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। सुबह 5: 57 मिनट से लेकर सुबह 9 : 48 मिनट तक रहेगा। लाभ उन्नति मुहुर्त 7:33 मिनट से लेकर सुबह 9:10 तक रहने वाला है। वहीं, अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 9:10 से लेकर सुबह 10: 46 मिनट तक रहेगा।

Raksha Bandhan पर होगा चंद्र ग्रहण का खतरनाक साया?

28 अगस्त के दिन साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ये बेहद ही गहरा आंशिका चंद्र ग्रहण माना जा रहा है। इसका मतलब ये कि चंद्रमा का करीब 96 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया में आ जाएगा। इसे आमतौर पर ब्लड मून भी कहा जाता है। भारत में ये ग्रहण नहीं दिखाई देने वाला है। इसका मतलब ये है कि इस बार रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आने वाला है तो इसका असर त्योहार पर नहीं पड़ेगा।

Raksha Bandhan पर कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण का साया?

भारतीय वक्त के अनुसार सुबह 6:53 मिनट पर इसकी शुरुआत होगी और समापन दोपहर को 12: 31 मिनट तक रहने वाला है। यानी 5 घंटे तक इस चंद्र ग्रहण की अवधि रहने वाली है।

ये भी पढ़ें-

Scroll to Top