बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें फैंस और उनके परिवार के दिलों में हमेशा जिंदा हैं। रक्षाबंधन के खास मौके पर सुशांत की बहन Shweta Singh Kirti ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई के साथ बचपन की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इस भावुक पोस्ट के जरिए श्वेता ने सुशांत के साथ बिताए अपने बचपन के पलों को याद किया।
खिलौनों से जुड़ी यादें की शेयर
श्वेता ने बताया कि बचपन में उन्हें अपने खिलौने भाई सुशांत के साथ शेयर करना बहुत पसंद था। उन्होंने याद किया कि उनकी इकलौती गुड़िया और छोटा किचन सेट सुशांत के साथ शेयर करने पर उन्हें काफी खुशी मिलती थी। भाई को उन खिलौनों से खेलते देखकर उन्हें और भी ज्यादा खुशी होती थी।
श्वेता ने रक्षाबंधन की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह सुशांत को कलाकंद खिलाती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि बचपन में वह मिठाई का हिस्सा भी भाई के साथ बिल्कुल बराबर बांटती थीं। दोनों को मिठाइयां बहुत पसंद थीं, इसलिए वह इस बात का खास ध्यान रखती थीं कि किसी को ज्यादा या कम न मिले।
अगले जन्म में भी भाई-बहन का रिश्ता चाहती हैं श्वेता
श्वेता ने अपने पोस्ट में लिखा कि ये यादें उनके लिए बेहद अनमोल हैं और वह इन्हें हमेशा अपने दिल के करीब रखेंगी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि अगर अगले जन्म का मौका मिला, तो वह फिर से सुशांत के साथ भाई-बहन का रिश्ता चाहेंगी।

उन्होंने अपने भाई के लिए लिखा कि वह हमेशा भगवान की गोद में सुरक्षित रहें। श्वेता की इस भावुक पोस्ट के बाद फैंस भी सुशांत को याद करते हुए भावुक हो गए और कमेंट्स के जरिए अपनी श्रद्धांजलि दी।
2020 में हुआ था सुशांत का निधन
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को 34 साल की उम्र में हुआ था। वह मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। उनकी मौत को आधिकारिक तौर पर आत्महत्या माना गया था। सुशांत के निधन के बाद से ही उनकी बहन श्वेता अक्सर सोशल मीडिया के जरिए उनसे जुड़ी यादें शेयर करती रहती हैं।
ये भी पढ़ें-




