Taaza Khabar

India Post GDS

India Post GDS Recruitment 2026 में 25,000 से ज्यादा भर्तियां जारी, 10 वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका!

10 वीं पास युवा जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए India Post GDS Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर यह नोटिफिकेशन करीबन 25,000 भर्तियों के लिए जारी हुआ है। सबसे खास बात यह भर्तियां बिना किसी लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आयोजित हो रही हैं। 

इस प्रक्रिया में केवल 10वीं के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। India Post GDS Recruitment 2026 के अंतर्गत डाक विभाग ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर, और डाक सेवक के पद भरने वाला है।

भर्ती से जुड़ी मुख्य तारीखें

 India Post GDS Recruitment 2026 के नोटिफिकेशन में तारीखों से संबंधित संपूर्ण विवरण जारी कर दिया गया है। यह विवरण इस प्रकार से है:

India Post GDS Recruitment 2026 प्रोसेसIndia Post GDS Recruitment 2026 शेड्यूल
नोटिफिकेशन जारी27 अगस्त 2026
वन टाइम रजिस्ट्रेशन31 अगस्त 2026- 19 सितंबर 2026
ऑनलाइन एप्लिकेशन शुरू2 सितंबर 2026
ऑनलाइन ऍप्लिकेशन की अंतिम तिथि21 सितंबर 2026
करेक्शन विंडो23 सितंबर 2026 – 24 सितंबर 2026

India Post GDS भर्ती विवरण 

India Post GDS Recruitment 2026 के अंतर्गत 25,000 से ज्यादा भर्तियां की जाने वाली हैं। यह भर्तियाँ पोस्टल सर्किल और डिवीजन में की जाएंगी। 25,000 भर्तियों के माध्यम से कुल 3 विशेष पद भरे जाएंगे

1) ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM)

2) असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)

3) डाक सेवक (GDS)

ताज़

कौन कर सकता है आवेदन?

  •  India Post GDS 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। आवेदक को कक्षा 10 वीं में मैथमेटिक्स और इंग्लिश में पासिंग अंक होना अनिवार्य है।
  •  इसके अलावा आवेदक जिस राज्य से आवेदन कर रहा है उसे वहां की स्थानीय भाषा आनी जरूरी है।
  •  प्रत्येक उम्मीदवार को बेसिक कंप्यूटर ज्ञान होना जरूरी है।
  •  उम्मीदवार के पास साइकिल होना अनिवार्य है।
  •  आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी जरूरी है।
  •  वही आरक्षित वर्गों को नियम के अनुसार छूट मिलेगी जिसमें SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और PWD को 10 वर्ष की छूट दी जा रही है।

क्या होगा आवेदन शुल्क?

  •  India Post GDS भर्ती 2026 के अंतर्गत आवेदक को आवेदन फार्म के साथ ₹100 के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  •  यह शुल्क UPI/ नेट बैंकिंग/ ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

वेतन और अन्य भत्ते

  • इस भर्ती प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवारों को टाइम रिलेटेड कंटिन्यूअल अलाउंस मिलेगा।
  •  ब्रांच पोस्टमास्टर को ₹12,000 से ₹29,300 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
  •  असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक को ₹10,000 से ₹24,470 प्रतिमाह मिलेंगे।

कैसे होगा चयन ?

  • India Post GDS Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन केवल उनके 10वीं प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। 
  • इस भर्ती प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा और कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।
  • उम्मीदवार की 10 वीं प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और उनके ग्रेड प्वाइंट्स को अंकों में बदला जाएगा।
  •  मेरिट सूची में जिन उम्मीदवारों का नाम सम्मिलित होगा उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
  •  हालांकि इस भर्ती प्रक्रिया हेतु कम से कम 3 से 4 मेरिट सूची जारी की जाती है उसी के बाद आगे की प्रक्रिया आयोजित होती है।

कैसे करें आवेदन?

  •  India Post GDS Recruitment 2026 की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है।
  •  इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार को India Post gdsonline.gov.in पोर्टल पर जाना होगा।
  • यहां 31 अगस्त से शुरू होने वाले वन टाइम रजिस्ट्रेशन को पूरा करना होगा।
  •  इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बाद उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिल जाएगा।
  • जैसे ही आवेदन प्रक्रियाएं आरंभ होती है उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।
  •  साथ ही यहां उम्मीदवार को अपने सारे जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करने होंगे।
  •  फॉर्म भरते समय उम्मीदवार को पात्रता के अनुसार पोस्ट प्रेफरेंस का चयन करना होगा और अब आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • सारी फॉर्मेलिटी पूरी होने के बाद उम्मीदवार को फॉर्म को अच्छी तरह से जांच कर इसे सबमिट करना होगा।

 India Post GDS Recruitment 2026 सभी 10 वीं उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। हालांकि आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि इसकी संपूर्ण सर्विस शर्तें और नियम सावधानी पूर्वक पढ़ें। कोशिश करें आवेदन करने के दौरान किसी प्रकार की कोई त्रुटि न हो अन्यथा आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।  अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों से निवेदन है कि वह जल्द से जल्द इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करें और संपूर्ण जानकारी विस्तारित रूप से प्राप्त करें।

DRDO Recruitment 2026 : ग्रैजुएट अप्रेंटिस के 6 पदों पर भर्ती, डिफेंस सेक्टर में एक्सपीरियंस के साथ-साथ स्टाइपेंड पाने का मौका!!

Scroll to Top