Sunita Ahuja-Govinda Divorce: सुनीता आहूजा और गोविंदा तलाक केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ अपना तलाक का केस वापस ले लिया है, जिसके बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है। बुधवार को सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन के साथ फैमिली कोर्ट पहुंची थीं, जिसके बाद गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। अब तलाक का केस वापस लेने पर एक्टर गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने सुनीता आहूजा के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया है। उनका कहना है कि जब केस वापस पहले से लेना ही था तो किया ही क्यों? तमाशा बन गया।
सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के केस वापस लेने पर गुस्साए गोविंदा के मैनेजर
सुनीता आहूजा द्वारा गोविंदा के खिलाफ तलाक केस वापस लेने पर मैनेजर शशि सिन्हा ने अपनी खुशी जाहिर की। साथ ही इस बात को लेकर भी सवाल उठाया कि आखिर क्यों पूरा मामला कोर्ट तक पहुंचा। शशि सिन्हा के मुताबिक करीब डेढ़ से दो साल तक कपल के बीच की लड़ाई सार्वजनिक तौर पर चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसका असर परिवार की प्रतिष्ठा पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें- 300 करोड़ की दमदार फिल्म में प्रोड्यूसर बने रणवीर सिंह!! शुरू हुई मुंबई में ‘प्रलय’ की शूटिंग
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने अपनी बात में कहा,’जरूरत नहीं थी जाने की। घर की बातें घर में रहकर, बैठकर बातें करके, बहुत सी चीजें होती हैं। आज वापस लेना था, तो किया क्यों था? ये बात मुझे दुखी कर गई। क्यों फिर तमाशा हम लोग बन गए?
सुनीता आहूजा-गोविंदा (Sunita Ahuja-Govinda) का रिश्ता बरकरार
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि गोविंदा ने सुनीता आहूजा द्वारा केस वापस लेने पर किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने कहा,गोविंदा ने केस वापस लेने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। भगवान सबको सद्बुद्धि दें, सब लोग बुद्धि से चलें। यही सर्वोत्तम है। बस यही अच्छा है। परिवार में भ्रम और गलतफहमियों को एक साथ बैठकर बातचीत करने से दूर किया जा सकता है। समस्याएं बड़ी हो सकती हैं, लेकिन उनका समाधान असंभव नहीं है।’

ये भी पढ़ें- Mirzapur फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज! क्या बड़े पर्दे पर मचेगा मुन्नू, गुड्डू और कालीन भैया का भौकाल?
सुनीता ने गोविंदा को कहा था शुगर डैडी
इससे पहले पैपराजी ने सुनीता आहूजा और उनके बेटे यशवर्धन को फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया था। पैपराज ने जब सुनीता आहूजा से वहां पर आने की वजह पूछी तो उन्होंने सीधा जवाब देने की बजाए कहा कि वो बर्थडे मानने वहां पर आई है। इसके बाद वो सीधा अपनी कार में जा बैठी। इससे पहले पैपराजी ने सुनीता आहूजा और उनके बेटे यशवर्धन को फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया था। पैपराज ने जब सुनीता आहूजा से वहां पर आने की वजह पूछी तो उन्होंने सीधा जवाब देने की बजाए कहा कि वो बर्थडे मानने वहां पर आई है। इसके बाद वो सीधा अपनी कार में जा बैठी।
गोविंदा और सुनीता आहूजा ले रहे हैं Divorce? 39 साल बाद अब दोनों होंगे अलग! 😱
Hope everything is good with the family.” Govinda के बेटे और पत्नी Sunita Ahuja, कैमरे में हुए स्पॉट! #Govinda #SunitaAhuja #GovindaDivorce #SunitaAhujaDivorce #GovindaSunitaAhuja #Breaking pic.twitter.com/vvCzHqHvHI— Shailendra Singh (@Shailendra97S) August 19, 2026
1987 में हुई सुनीता-गोविंदा की शादी
गोविंदा और सुनीता आहूजा की मार्च 1987 में शादी हुई थी। एक्टर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में अपनी शादी को निजी रखने का फैसला किया था। कपल के दो बच्चे हैं, बेटी टीना का जन्म 1988 में हुआ था। वहीं, बेटे यशवर्धन का जन्म 1997 में हुआ था। एक्टर गोविंदा की बेटी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं, उनके बेटे यशवर्धन फिल्ममेकिंग के काम से जुड़े हुए हैं।
गोविंदा पर लगाए थे कई गंभीर आरोप
5 दिसंबर 2024 को गोविंदा की पत्नी सुनीता ने मुंबई के ब्रांदा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 के प्रावधानों का हवाला देते हुए एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर, क्रूरता और साथ छोड़कर चले जाने जैसे कई गंभीर आरोप उन्होंने अपने पति और एक्टर गोविंदा पर लगाए थे।
यह भी पढ़ें:




