धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर अपने फैन्स को हैरान करने की तैयारी कर चुके हैं। रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू कर दी है।
फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में शुरू हो चुका है। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह केवल अभिनेता के तौर पर ही नहीं बल्कि प्रोड्यूसर के रूप में भी देखे जाएंगे। 300 करोड रुपए के बजट में बनने वाली यह फिल्म काफी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को धरती पर आए प्रलय के बाद क्या हुआ उससे जुड़े एक्शन थ्रिलर थीम पर बनाया जाएगा। फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट प्रियदर्शन की पुत्री कल्याणी प्रियदर्शन कास्ट की गई हैं जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
मुंबई में शुरू हो चुकी प्रलय की शूटिंग
रिपोर्ट की माने तो रणवीर सिंह है 17 अगस्त से मुंबई में प्रलय फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं। मेकर्स इस फिल्म को बहुत बड़े स्केल पर बनाने की योजना कर रहे हैं। फिल्म में कहानी तो दमदार रखी ही गई है इसकी विजुअल ट्रीटमेंट भी गजब की होने वाली है। यह फिल्म बॉलीवुड की अन्य फिल्मों से काफी हटकर होगी।
फिल्म में ऐसी स्थिति पर बुनी गई है जहां दुनिया प्रलय के संकट से गुजर रही है और इंसानों को अपना अस्तित्व बचना है यह दिखाया जाएगा। इस फिल्म में जोंबी से लेकर अन्य संकट की घटनाएं भी दिखाई जाएंगी। हालांकि मेकर्स ने अभी भी कहानी के हिस्सों को सीक्रेट बनाए रखा है।
रणवीर सिंह निभाएंगे डबल भूमिका
इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि यह फिल्म 300 करोड रुपए से ज्यादा के बजट वाली होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह केवल एक्टिंग का दारोमदार नहीं उठा रहे, बल्कि वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी बने हैं।
रणवीर सिंह अपनी प्रोडक्शन कंपनी मां कसम फिल्म के माध्यम से इस फिल्म का प्रोडक्शन कर रहे हैं। फिल्म के प्रोडक्शन में अनन्या बिड़ला और हंसल मेहता जैसे बड़े नाम भी जुड़ चुके हैं। मतलब यह फिल्म एक बिग बजट थ्रिलर फिल्म होने वाली है, जहां रणवीर सिंह केवल एक्टिंग का जौहर ही नहीं दिखाएंगे बल्कि क्रिएटिव भूमिका भी निभाएंगे।
फिल्म की कहानी और कास्ट
फिल्म की कहानी को लेकर अब भी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि रिपोर्ट की माने तो यह फिल्म दुनिया में आए प्रलय के बाद के किस्सों पर लिखी गई है। जहां जोंबी अटैक दिखाया जाएगा। दुनिया प्रलय के बाद किन-किन संकटों से उलझ रही है इस फिल्म की कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमेगी।
यह कहानी दिखाएगी कैसे इंसान की जिंदगी प्रलय के बाद बदल जाती है। कैसे उसके सामने सिर्फ सर्वाइवल की चुनौती होती है। इस फिल्म को बड़े लेवल की VFX, एक्शन सीक्वेंस के साथ बनाया जाएगा जिसकी वजह से यह फिल्म अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म होने वाली है।
बात करें फिल्म की कास्ट की तो फिल्म में रणवीर सिंह के ऑपोजिट कल्याणी प्रियदर्शन लीड रोल में होंगी। यह जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ आने वाली है। कल्याणी प्रियदर्शन दक्षिण भारत में पहले ही अपनी पहचान बना चुकी हैं और पिछले कुछ समय से हिंदी प्रोजेक्ट में भी दिखाई दे रही हैं। ऐसे में इस नई फ्रेश जोड़ी को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
धुरंधर के बाद रणवीर का अगला बड़ा दांव
रणवीर सिंह हाल ही में धुरंधर फिल्म की वजह से काफी चर्चा में आ चुके हैं। ऐसे में अब उनके सामने एक बहुत बड़ा प्रेशर भी है कि वह ऐसी फिल्मों का चुनाव करें जिससे दर्शकों की उम्मीदें पूरी हो सकें। हालांकि Don 3 से अलग होने के बाद रणवीर लगातार चर्चा में बने रहे, लेकिन अब रणवीर सिंह पूरी तरह से अपनी नई फिल्म पर फोकस कर रहे हैं।
यह एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बन चुका है जिसके साथ रणवीर सिंह के करियर का पूरा दारोमदार जुड़ चुका है। सूत्रों की माने तो इस फिल्म में रणवीर सिंह को एक्शन से ज्यादा इंटेंस इमोशंस पर ध्यान देना होगा जो हॉरर और सर्वाइवल से जुड़े होंगे। मतलब यह फिल्म एक बार फिर से रणवीर सिंह को उनके कंफर्ट जोन से बाहर निकालेगी।
प्रलय फिल्म रणवीर सिंह के करियर का एक बहुत बड़ा क्रिएटिव एक्सपेरिमेंट होने वाला है। ऑफीशियली प्रोडक्शन फेज़ में पहुंच चुकी यह फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज हो जाएगी। हालांकि अब तक फिल्म के ट्रेलर, म्यूजिक रिलीज और लॉन्च को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है परंतु जल्द ही इससे भी पर्दा उठ जाएगा।
यह भी पढ़ें:




