Taaza Khabar

नाग पंचमी 2026

नाग पंचमी 2026:  सावन का महीना, सोमवार और नाग पंचमी का महासंगम, जानिए पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त!!

नाग पंचमी 2026 का पर्व इस बार बेहद ही खास होने वाला है। सावन के महीने में आने वाला यह त्यौहार इस बार सोमवार को पड़ रहा है जिसकी वजह से इसकी महत्वता और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस वर्ष नाग पंचमी 17 अगस्त 2026 सावन के तीसरे सोमवार के दिन पड़ रही है। ऐसे में शिव भक्तों के लिए यह तिथि अत्यंत लाभकारी साबित होने वाली है।

नाग पंचमी 2026 कब है?

 नाग पंचमी 2026 का पर्व 17 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार नाग पंचमी की पंचमी तिथि 16 अगस्त शाम 4:52 से शुरू हो रही है। परंतु उदया तिथि के आधार पर नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। पंचमी तिथि 17 अगस्त 2026 शाम करीम 5:00 बजे समाप्त हो जाएगी।

नाग पंचमी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त 

17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी की पूजा के लिए कुछ विशिष्ट मुहूर्त सामने आ रहे हैं: पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:04 से 8:39 तक बताया जा रहा है। हालांकि सूर्योदय का समय अलग-अलग होने की वजह से पूजा के मुहूर्त में कुछ बदलाव संभव होगा।

पूजा के अन्य शुभ मुहूर्त इस प्रकार होंगे:

  •  ब्रह्म मुहूर्त सुबह : 4:24 से 5:08 तक
  •  नाग पंचमी पूजा मुहूर्त : सुबह 5:51 से 8:29 तक 
  • अभिजीत मुहूर्त सुबह : 11:59 से दोपहर 12:51 तक 
  • निशीथ काल मुहूर्त : रात 12:03 से 12:47 तक

कैसे करें नाग पंचमी की पूजा ?

  • नाग पंचमी 2026 इस बार सावन सोमवार के दिन पड़ रही है। इसीलिए पूजा के लिए कुछ विशिष्ट कार्य किये जा सकते हैं।
  •  सबसे पहले सुबह स्नान इत्यादि कर साफ कपड़े पहनें एवं पूजा स्थल की सफाई करें।
  •  भगवान शिव और नाग देवता की प्रतिमा स्थापित करें।
  •  भगवान शिव का सबसे पहले पूजन करें।  शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, धतूरा, अक्षत, फूल अर्पित करें।
  •  इसके बाद नागदेव की प्रतिमा पर फूल, अक्षत, धूप, दीप अर्पित करें।
  • नाग पंचमी की कथा पढ़े या सुनें अंत में भगवान शिव और नाग देवता की आराधना करें।

नाग पंचमी के दिन करें यह विशेष उपाय

  •  वर्ष 2026 की नाग पंचमी अत्यधिक विशेष होने वाली है। ऐसे में इस दिन यदि कुछ विशेष उपाय किए गए तो धन संबंधित कष्ट समाप्त हो सकते हैं।
  • इस दिन भगवान शिव और नाग देवता को नीले रंग के अपराजिता के पुष्प अर्पित करें इससे आर्थिक परेशानियां समाप्त हो जाती हैं।
  •  भूलकर भी इस दिन जीवित सांप को पकड़ कर दूध ना पिलाएं इससे भगवान शिव नाराज हो सकते हैं।
  •  जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष है उन्हें इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • राहु-केतु की शांति के लिए इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर ओम नमः शिवाय का जाप करें।
  • नाग पंचमी के दिन नाग-नागिन का चांदी का जोड़ा भगवान शिव के मंदिर में अर्पित करें, इससे परिवार में सुख शांति आती है।
  •  इस दिन आटे के नाग देवता बनकर उसकी पूजा कर सकते हैं पूजा के बाद इसे किसी पवित्र स्थान पर रख दें।
  • नाग पंचमी के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गेहूं, चावल, दाल इत्यादि दान करें।
  •  इस दिन शाम के समय शिव मंदिर में सरसों के तेल या तेल के तेल का दीपक जलाएं इससे परिवार में सुख शांति आती है।
  • इस दिन घर के मुख्य द्वार को सजाएं, घर के दरवाजे के दोनों और नाग देवता का प्रतीक बनाएं। इससे घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है
नाग पंचमी 2026 का दिन बेहद ही खास होने वाला है। 17 अगस्त 2026 सोमवार के दिन पड़ने वाला यह पर्व इस बार विशेष संयोग लेकर आ रहा है। ऐसे में छोटे उपाय भी विशेष फल प्रदान करेंगे। विधि विधान से की गई पूजा और श्रद्धा से चढ़ाया गया नैवेद्य मनोवांछित फल प्रदान करेगा। पाठकगणों से निवेदन है कि इस दिन जीव जंतुओं के प्रति दया भाव रखें और भगवान शिव के पशुपतिनाथ रूप का ध्यान करें।

यह भी पढ़ें:

Scroll to Top