Taaza Khabar

CJP Protest

CJP Protest के चलते 18 मेट्रो स्टेशन बंद, ‘नई दिल्ली’ स्टेशन पर इंटरचेंज भी ठप

CJP Protest : जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के चल रहे प्रदर्शन और भारी भीड़ के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से एक बड़ा फैसला लिया है। DMRC ने ‘नई दिल्ली’ मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक पूरी तरह से बंद कर दिया है। अब इस स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट के साथ-साथ इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी।

DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद होने से अब राजधानी में बंद किए गए कुल मेट्रो स्टेशनों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।

रेलवे और एयरपोर्ट यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

‘नई दिल्ली’ मेट्रो स्टेशन भारतीय रेलवे के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बिल्कुल बाहर स्थित है और यहाँ से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के लिए एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी चलती है। रोजाना हजारों की संख्या में रेल और हवाई यात्री इस स्टेशन का इस्तेमाल करते हैं। DMRC के इस फैसले से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

कौन-कौन से 18 मेट्रो स्टेशन बंद हैं?

सुरक्षा कारणों से शुक्रवार सुबह से ही 17 स्टेशनों को बंद किया गया था, जिसके बाद ‘नई दिल्ली’ को भी इस सूची में शामिल कर दिया गया:

  1. नई दिल्ली (इंटरचेंज भी बंद)
  2. राजीव चौक
  3. लोक कल्याण मार्ग
  4. पटेल चौक
  5. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  6. बाराखंभा रोड
  7. सुप्रीम कोर्ट
  8. सेवा तीर्थ
  9. जनपथ
  10. मंडी हाउस
  11. केंद्रीय सचिवालय (सेंट्रल सेक्रेटेरिएट)
  12. आईटीओ (ITO)
  13. दिल्ली गेट
  14. इंद्रप्रस्थ
  15. खान मार्केट
  16. जोर बाग
  17. शिवाजी स्टेडियम
  18. झंडेवालान

इन 3 स्टेशनों पर मिलती रहेगी इंटरचेंज सुविधा

DMRC ने बताया कि कुछ प्रमुख स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी। राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर यात्री लाइन बदलने की सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे।

हालांकि, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पूरी तरह बंद रहेगा। यहां से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की सुविधा भी संचालित होती है, इसलिए रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

राजधानी में हाई अलर्ट : CJP Protest

दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पहले से अलर्ट पर हैं। राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं।

DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मेट्रो सेवाओं से जुड़े ताजा अपडेट जरूर जांच लें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें:

Scroll to Top