McDonald के आउटलेट्स आपको दुनियाभर में देखने को मिल जाएंगे। जहां पर सस्ती रेंज में खाने के लिए क्या तरह के ऑप्शन आपको देखने को मिलेंगे। इस बार McDonald’s अपनी किसी नए ऑफर या फिर नए खाने की डिश को लेकर चर्चा में नहीं है, बल्कि वो हाईजीन को लेकर जीरो पाया गया है। दरअसल हाल ही में मुंबई के कोलाबा में मौजूद एक McDonald’s आउटलेट में जांच की गई। जहां पर किचन में हाईजीन के नाम पर वो फेल होता नजर आया। साथ ही कॉकरोच भी पाए गए, फिर क्या था FDA ने स्टोर का लाइसेंस बिना देरी के कैंसिल कर डाला।
McDonald की किचन में कॉकरोच का राज
McDonald के रेस्टोरेंट के किचन की जब जांच की गई। उस वक्त FDA ने पाया कि जिस किचन में ग्राहकों के लिए खाना बनाया जा रहा है, उसमें काफी ज्यादा गंदगी है। साथ ही कई सारे कॉकरोच भी गलत है। ऐसे में FDA ने बिना देरी करें आउटलेट का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया।
McDonald ने छुपाई सारी सच्चाई
McDonald के आउटलेट को लेकर 12 अगस्त के दिन पहले कई सारी कमियां पाई गई थी, जिसके बाद 148 पन्नों की एक रिपोर्ट तैयारी की गई। उस रिपोर्ट के आधार पर इस बात का दावा किया गया था कि सारी कमियों को सही कर दिया गया है। लेकिन बाद में जब दोबारा जांच का पंजा चला तो सारी बातें झूठी निकली। 20 में से 18 कमियां भी ठीक नहीं की गई थी। इसके बाद जाकर अब ये कार्रवाई की गई है।
McDonald के आउटलेट में पाई गई ये कमियां
- रसोई में जिंदा कॉकरोच पाए गए और कीड़ों से बचाव के लिए ट्रैप तक नहीं लगाए गए।
- खाने के सामने के पास पड़ा हुआ था कचरा। सही तापमान में नहीं दिखाई दे रहे थे फ्रिज और दूसरे रेफ्रिजरेशन भी सही तापमान में मौजूद नहीं थे।
- इसके अलावा खाने के संपर्क में आने वाली जगहों पर गंदे कपड़ों का इस्तेमाल भी जबरदस्त तरीके से किया जा रहा था।
- खाने की पैकेजिंग भी सही तरह से नहीं की गई थी। कर्मचारियों ने भी गंदे जूते पहने हुए थे। सफाई करने वाले कपड़े छूने के बाद वो हाथ तक नहीं धो रहे थे।
McDonald पर होगी कानूनी कार्रवाई?
FDA ने आउटलेट को और समय देने के बजाय उसका लाइसेंस ही तुरंत सस्पेंड कर दिया। ताकि ग्राहकों की सेहत के साथ किसी भी तरह का और खिलवाड़ नहीं किया जा सकें। जब तक लाइसेंस सस्पेंड है तब तक न तो उस आउटलेट में खाना बनेगा, बेचा जाएगा या फिर बांटा जाएगा। इसके बावजूद वहां पर काम जारी रहा तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस पूरे मामले में FDA अपनी कड़ी नजर बनाए हुए है।
Blinkit का लाइसेंस भी हो चुका है सस्पेंड
वहीं, इससे पहले FDA ब्लिंकिट कंपनी पर बड़ा एक्शन लेती हुई दिखाई दी है। एफडीए की तरफ से कंपनी के स्टोर का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। ऐसा इसीलिए क्योंकि एफडीए के अधिकारियों को स्टोर में गंदगी, एक्सपायर्ड सामान और कॉकरोच मिले हैं। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32(3) और खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियम, 2011 की संबंधित धाराओं के तहत ब्लिंकिट का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। ये उन लोगों के लिए सबसे बड़ा सबक है जोकि खाने-पीने के सामान को अपने फायदे के लिए किसी भी तरह से बचने को तैयार है। उन्हें लोगों की जान की नहीं बल्कि पैसा कमाने की फ्रिक है।
ये भी पढ़ें-




