H1N1 इंफ्लुएंजा या फिर स्वाइन फ्लू के चलते भारत में लोगों की स्थिति काफी ज्यादा खराब होती नजर आ रही है। देश के कई राज्यों समेत दिल्ली में H1N1 का कहर देखने को मिल रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस बार देश में इस बीमारी से ग्रस्त लोगों की संख्या काफी अधिक हो गई है। कई लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ रहा है। इस खतरनाक बीमारी के क्या लक्षण होते हैं? ये बीमारी कैसे लोगों को अपनी चपेट में लेती है? और इसके क्या बचाव के उपाय हैं? आइए एक-एक करके जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब यहां।
H1N1 को लेकर सरकार की बड़ी बैठक
एच1एन1 के चलते दिल्ली में स्थिति भयानक होती जा रही है। खुद इस बात की जानकारी दिल्ली सरकार देती हुई नजर आई है। सरकार का कहना है कि अब तक कुल 1777 मामले H1N1 के सामने आए हैं, जबकि बुधवार के दिन 114 नए केस दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में बढ़ते मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक बैठक बुलाई, जिसमें दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य अधिकारी शामिल होते हुए नजर आएं। इस बैठक का मकसद दिल्ली में H1N1 को रोकना और इससे जुडे उपायों की समीक्षा करना था।
H1N1 से इन लोगों को है सबसे ज्यादा खतरा
- छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को H1N1 का सबसे ज्यादा खतरा बना रहता है।
- इसके अलावा डायबिटीज, दिल या फेफड़ों की पुरानी बीमारी से ग्रस्त और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को ये बीमारी आसानी से घेर सकती है।
H1N1 में इन लक्षणों पर रखें खास ध्यान
- लगातार खांसी या फिर गले में खराश रहना
- नाक बहना या बंद होना
- ज्यादा थकान और कमजोरी होना
- तेज बुखार और ठंड लगना
- शरीर और सिर में तेज दर्द होना
- सांस लेने में परेशानी या फिर ऑक्सीजन लेवल का कम होना
- होंठ नीले पड़ना
H1N1 को लेकर बचाव-सावधानियां
- सबसे पहले साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। साबुन से हाथ को बार-बार जरूर धोएं।
- खांसी आने पर मुंह और नाक को अच्छी तरह से रखें।
- बीमार व्यक्ति से खुद को दूर रखें।
- लक्षण मिलने पर ज्यादा से ज्यादा आराम करें और खुद को आइसोलेट करके रखें।
- सीने में तेज दर्द, नीले होंठ पड़ने और सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
H1N1 क्या खतरनाक बीमारी है?
H1N1 कुछ लोगों के लिए ये सामान्य फ्लू की तरह होता है, लेकिन कुछ केस में ये गंभीर रूप ले सकता है। ऐसा तब होता है जब बीमार व्यक्ति को सही वक्त पर इलाज नहीं मिलता है।
H1N1 से ठीक होने में कितना वक्त लगता है?
H1N1 का अगर सही समय पर इलाज शुरू हो जाए तो ठीक होने में कम से कम 5 से 10 दिन लगते हैं। ज्यादातर लोग एक से दो हफ्ते में पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं, लेकिन कमजोरी दूर होने में थोड़ा वक्त लगता है।
H1N1 के लिए क्या है सबसे अच्छा इलाज?
H1N1 के लिए सबसे अच्छा इलाज है ओसेल्टामिविर जैसी एंटीवायरल दवा। लक्षण शुरू होने से 48 घंटे पहले इस दवा को लिया जाता है। तभी ये असरदार साबित होती है। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा आराम, तरल पदार्थ और डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं भी इस बीमारी से लड़ने में मदद करती है।
H1N1 से शरीर का कौन सा अंग सबसे ज्यादा होता है प्रभावित?
इस बीमारी से सबसे ज्यादा रेस्पिरेटरी सिस्टम और फेफड़ें प्रभावित होते हैं। यह वायरस नाक, गले और फेफड़ों की टिश्यू पर असर डालने का काम करता है। वैसे देखाए जा तो हर मौसम अपने साथ अलग-अलग तरह की बीमारी लेकर आता है। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है अपने आसपास सफाई और खानपान का ध्यान रखना।
ये भी पढ़ें-




