Bajaj Auto की तरफ से लोगों को एक नहीं बल्कि कई सारे तोहफे मिलने वाले हैं। कंपनी ग्राहकों के लिए जल्दी एक नहीं बल्कि कई सारे प्रोडक्ट्स98 ल़ॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है। कंपनी की तरफ से नई जनरेशन की पल्सर 125 और पल्सर 150 को बाजार में उतारने का काम किया है। अब 45 दिनों के भीतर कंपनी ग्राहकों के लिए तीन नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है।
Bajaj Auto 45 दिनों में लॉन्च करेगी तीन नए प्रोडक्ट्स
बजाज ऑटो कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश शर्मा ने आने वाले प्रोडक्टर्स के बारे में खुलकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अगले 45 दिनों के भीतर कंपनी तीन नए प्रोडक्ट मार्केट के बीच में पेश करने वाली है। आने वाले महीने में दो नए ब्रांड लॉन्च भी कर दिए जाएंगे। फिलहाल कंपनी की तरफ से उन प्रोडक्ट्स और उनकी खासियत के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है।
Bajaj Auto उठाएगी त्योहारों का फायदा
बजाज ऑटो कंपनी की तरफ से इन प्रोडक्ट्स को त्योहारों के टाइम पर लॉन्च करने की तैयारी है। ताकि ग्राहकों के बीच वो चर्चा का विषय बने रहे। सबसे खास बात ये भी है कि त्योहारों के टाइम पर टू-व्हीलर गाड़ियों की मांग भी बढ़ जाती है। इसी चीज का फायदा कंपनी उठाने का इंतजार कर रही है।
बजाज ऑटो कंपनी द्वारा उठाया गया ये कदम कंपनी के पोर्टफोलियो को अधिक मजबूत बनाने और नए ग्राहकों को जोड़ने के साथ-साथ पहले से ही मौजूद ग्राहकों को अपग्रेड के लिए बढ़ावा देने की रणनीति का एक खास हिस्सा माना जा रहा है।
Bajaj Auto लॉन्च करेगा पहली एडवेंचर बाइक
Bajaj Auto एक नए तरीके की बाइक लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है। ये बाइक कंपनी की पहली एडवेंचर बाइक होने वाली है। भारत में इस बाइक को कई बार टेस्ट किया जा चुका है। इसी साल इस बाइक को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बाइक को क्रिसमस के त्योहार पर लॉन्च किया जाने वाला है।
क्रिसमस पर लॉन्च होगी Bajaj Auto की बाइक
Bajaj Auto भारत से पहले ब्राजील में इस एडवेंचर बाइक को लॉन्च करने की तैयारी में है। भारत में ये बाइक क्रिसमस के आसपास लॉन्च करने की तैयारी में हैं। ब्राजील में इस बाइक को लेकर डेवलपमेंट भी शुरू हो चुका है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये बाइक 19 इंच के फ्रंट और 17 इंच के रियर व्हील्स के साथ आने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें-




