Taaza Khabar

DRDO Recruitment 2026

DRDO Recruitment 2026 : ग्रैजुएट अप्रेंटिस के 6 पदों पर भर्ती, डिफेंस सेक्टर में एक्सपीरियंस के साथ-साथ स्टाइपेंड पाने का मौका!!

अगर आप भी ग्रेजुएशन पूरी कर चुके हैं और DRDO के साथ जुड़कर इस डिफेंस सेक्टर में बेहतरीन अनुभव हासिल करना चाहते हैं तो DRDO Recruitment 2026 नोटिफिकेशन आपके लिए अच्छी खबर साबित हो सकता है।

 रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने हाल ही में ग्रैजुएट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। यह मौका उन लोगों के लिए उपयोगी है जो पढ़ाई पूरी करने के बाद DRDO से जुड़कर प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस भी लेना चाहते हैं और साथ ही अप्रेंटिस ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड प्राप्त करना चाहते हैं।

DRDO Recruitment 2026 संपूर्ण विवरण

  • DRDO की यह वैकेंसी डिफेंस इंस्टीट्यूट के बायो डिफेंस टेक्नोलॉजी मैसुरू के अंतर्गत की जा रही है। विज्ञापन संख्या DIBT/HRD/APPR/2026-27 के मुताबिक कुल 6 पद भरे जाएंगे। 
  • इसके बाद उम्मीदवार की नियुक्ति मैसुरू स्थित केंद्र में होगी।
  •  ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने की होगी।
  • इस भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन तिथि का खास ध्यान रखना होगा।
  •  आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन के अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है।
  •  ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह आवेदन ऑफ़लाइन माध्यम से पूरे होंगे।
  •  ऐसे में संपूर्ण विवरण पढ़ने के बाद समय से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

क्या है पात्रता मापदंड ?

  • DRDO Recruitment 2026 की प्रक्रिया में उन्हीं उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा जो विशेष पात्रता मापदंड पूरे करते हैं। यह पात्रता मापदण्ड इस प्रकार से निर्धारित किए गए हैं।
  •  आवेदक 2022 से 2026 के बीच ही ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
  •  आवेदक का B.Sc /B.Ed/ B. Tech में डिग्री होल्डर होना जरूरी है।
  •  इस पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक का ग्रेजुएशन तक माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, लाइफ साइंस, पॉलीमर साइंस जैसे विषय होने अनिवार्य है।
  •  आवेदक फुल टाइम/ रेगुलर डिग्री होल्डर होना जरूरी है।
  •  फाइनल ईयर में प्रथम श्रेणी यानी फर्स्ट डिवीजन होना अनिवार्य है।
DRDO Recruitment 2026

आवेदन शुल्क एवं स्टाइपेंड

  • इस भर्ती प्रक्रिया हेतु संपूर्ण विवरण DRDO Recruitment 2026 के नोटिफिकेशन में जारी कर दिया गया है।
  •  उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडवर्टाइजमेंट विकल्प पर क्लिक कर संपूर्ण विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
  •  लेकिन नोटिफिकेशन में आवेदन शुल्क संबंधित किसी प्रकार का कोई विवरण उपलब्ध नहीं है। इसलिए उम्मीदवारों से निवेदन है कि वह फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक विज्ञापन के निर्देश जांच लें। वहीं आधिकारिक नोटिफिकेशन में चयनित उम्मीदवारों को ₹12,300 स्टाइपेंड प्रतिमाह दिए जाने की बात कही गई है।
  •  इसके अलावा स्पष्ट किया गया है उम्मीदवारों को किसी अन्य प्रकार की सुविधा नहीं दी जाएगी।
  •  सिलेक्टेड उम्मीदवारों को अकोमोडेशन/ ट्रांसपोर्ट इत्यादि के लिए खुद ही बंदोबस्त करना होगा।

कैसे करें आवेदन ?

  • इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड से ही आवेदन करना होगा।
  •  आवेदन फॉर्म भरने से पहले DRDO Recruitment 2026 के नोटिफिकेशन को सावधानी पूर्वक पढ़ना होगा।
  •  यह नोटिफिकेशन drdo.gov.in इसआधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
  •  यहां जाकर उम्मीदवारों को सबसे पहले आफरिंग के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  •  आफरिंग के विकल्प पर क्लिक करने के बाद वैकेंसी के विकल्प को क्लिक करना होगा।
  •  वैकेंसी का विकल्प क्लिक करने के बाद उम्मीदवार के सामने DIBT मैसुरू इन्वाइट्स एप्लीकेशन फॉर इंगेजमेंट ऑफ ग्रैजुएट अप्रेंटिस का विकल्प दिखाई देगा।
  •  इस विकल्प को क्लिक करने के बाद उनके सामने एडवरटाइजमेंट पर व्यू का पॉप अप आ जाएगा।
  •  इस पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के सामने संपूर्ण नोटिफिकेशन आ जाता है।
  • इस नोटिफिकेशन को सावधानीपूर्वक पढ़ने के बाद उम्मीदवारों को बताए गए नियमों के आधार पर अपने सारे डॉक्यूमेंट तैयार करने होंगे और इन्हें पोस्ट के माध्यम से
  •  सेंटर हेड ,
  • डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ बायो डिफेंस टेक्नोलॉजी,
  • DIBT, DRDO सिद्धार्थ नगर मैसूर 5700011 पर भेजना होगा।

महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची 

DRDO Recruitment 2026 के अंतर्गत ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिसमें उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर उसके साथ सेल्फ अटेस्टेड दस्तावेजों की फोटोकॉपी भेजनी होगी। दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है:

  • 10वीं की मार्कशीट
  •  12वीं की मार्कशीट
  •  B.Sc, B.Tech की डिग्री 
  • आधार कार्ड /पैन कार्ड 
  • बैंक पासबुक की कॉपी 
  • अन्य जरूरी प्रमाण पत्र

DRDO Recruitment 2026 के माध्यम से कुल 6 पद भरे जाने वाले हैं। ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यह एक गोल्डन ऑपच्यरुनिटी है, जहां उन्हें डिफेंस क्षेत्र में बहुत कुछ सीखने का मौका भी मिलेगा। साथ ही 12,300 तक का स्टाइपेंड प्रति माह मिलेगा। यह अवसर करियर की शुरुआत के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। हालांकि उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वह 15 सितंबर 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और कोशिश करें कि आवेदन में किसी प्रकार की कोई त्रुटि न हो।

August 25 Scam: Instagram पर वायरल हुआ मास्कमैन, ‘बड़े खुलासे’ के नाम पर करोड़ों का खेल!

Scroll to Top