Rakshabandhan 2026 इस वर्ष 28 अगस्त शुक्रवार के दिन मनाया जा रहा है। हालांकि इस साल भी राखी को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन बरकरार है क्योंकि पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह से शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह तक रहेगी ऐसे में हर कोई अब यही पूछ रहा है कि आखिर बहनें, भाई की कलाई पर राखी कब बंधेगी और शुभ मुहूर्त क्या है?
Rakshabandhan 2026 कब मनाया जाएगा?
इस साल सावन पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त सुबह 9:08 से शुरू हो रही है। यह तिथि 28 अगस्त सुबह 9:48 पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026 के दिन मनाया जाएगा। यही वह सही दिन है जब बहनें भाई की कलाई पर राखी बाँधेंगी और उनकी लंबे उम्र और सुख समृद्धि की कामना करेंगी।
रक्षाबंधन 2026 का शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन 2026 की शुभ तिथि इस बार 28 अगस्त 2026 के दिन पड़ रही है। पंचांग के अनुसार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:57 से 9:48 तक बताया जा रहा है। हर वर्ष रक्षाबंधन के दौरान भद्रा काल भी लगता है। हालांकि इस बार राहत की बात यह है कि भद्रा काल सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगा। इसलिए राखी बांधने के लिए भाई बहनों के पास पर्याप्त समय उपलब्ध रहेगा।

राखी बांधने की सही विधि क्या है?
- रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के पवित्र बंधन का प्रतीक है। इस दिन सही विधि से राखी बांधना अत्यंत आवश्यक है।
- इस दिन सबसे पहले स्नान इत्यादि कर मंदिर को साफ करना चाहिए।
- पहले राखी भगवान को समर्पित करनी चाहिए। भगवान को रोली, कुमकुम, अक्षत, दीपक इत्यादि अर्पित कर भोग लगाकर बाद में भाई को राखी बांधनी चाहिए।
- भाई को राखी बांधने के लिए उसे आसन पर बिठाना चाहिए।
- इसके बाद उसके माथे पर रूमाल रखकर रोली या कुमकुम का तिलक लगाएं।
- अब अक्षत लगाएं, फिर भाई की आरती उतार कर उसकी दाहिनी कलाई पर राखी बांधे।
- राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाएं और उनकी लंबी उम्र की कामना करें।
रक्षाबंधन पर भाई की तरक्की के लिए कुछ विशेष उपाय
केसर का तिलक : रक्षाबंधन के दिन भाई को रोली में थोड़ा सा केसर मिलाकर तिलक लगाने से भाई की तरक्की के रास्ते खुलते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जिससे भाई को प्रतिष्ठा मिलती है।
लाल या पीली राखी का उपयोग : रक्षाबंधन के दिन लाल या पीले रंग की राखी बांधना सबसे शुभ माना जाता है। इस प्रकार की राखी भाई के जीवन में सकारात्मकता लाती है। यदि बहन राखी बांधते हुए भाई की समृद्धि की कामना करते हुए राखी बांधे तो मनोकामना जल्दी पूरी होती है।
सर्वप्रथम गणेश पूजा : राखी बांधने से पहले यदि बहन गणेश भगवान की पूजा करे, उन्हें दूर्वा और मोदक अर्पित करें और इसके बाद भाई को राखी बांधे तो भगवान गणेश भाई के जीवन से सभी विघ्नदूर कर देते हैं।
भाई के हाथ से दान : रक्षाबंधन पर यदि बहन अपनी क्षमता अनुसार भाई के हाथ से अनाज, फल, कपड़े इत्यादि दान करवाती है तो इससे करियर संबंधित सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
किताब या काम से जुड़ी चीजों की पूजा : रक्षाबंधन के दिन बहन यदि भाई की किताब, कॉपी या उसके काम से जुड़ी चीज जैसे कि लैपटॉप, उसके ऑफिस के समान इत्यादि की पूजा करे तो यह तरीका भाई को सफलता दिलाता है।
पीली मिठाई और पीला फल : राखी बांधने के बाद यदि बहन भाई को पीली मिठाई और पीला फल खिलाती है तो इससे बृहस्पति प्रसन्न होते हैं। यह उपाय करियर, बुद्धि और सफलता के रास्ते खोलता है।
राखी बांधते हुए भूलकर भी ना करें यह गलती
- रक्षाबंधन के दिन भाई को कभी भी बिना नहाए राखी ना बान्धे।
- इस दिन हो सके तो बहन भाई राखी बांधने से पहले कुछ भी ना खाएं।
- राखी बांधते समय किसी भी प्रकार की जल्दबाजी करने से बचें।
- मन में किसी प्रकार का मनमुटाव या मतभेद रखते हुए राखी बिल्कुल ना बांधें।
- राखी बांधते समय बहन के मन में भाई की समृद्धि और सफलता के विचार आने चाहिए।
- इस दौरान भूल कर भी भाई के लिए मन से किसी प्रकार की कोई अपशब्द ना निकालें।
- इस दिन भाई को भी बहन को खाली हाथ नहीं लौटना चाहिए अपनी समर्थता के अनुसार उसे बहन को किसी प्रकार का तोहफा जरूर देना चाहिए इससे सफलता प्राप्त होती है।
रक्षाबंधन 2026 इस बार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई बहन के प्रेम का प्रतीक यह त्योहार यदि विधि विधान से मनाया गया तो निश्चित ही बहन और भाई दोनों के जीवन में सुख समृद्धि आती है।
CM Vijay ने महिलाओं के लिए किए कई ऐलान, सिलेंडरज-बस की फ्री यात्रा शामिल




