August 25 Scam: सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘25 अगस्त’ वाला ऑनलाइन स्कैम तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इस मामले को लेकर कई टेक इन्फ्लूएंसर्स और यूजर्स सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट शेयर कर रहे हैं। मामला ‘@25.august.2026’ नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ा है, जिसने कई दिनों तक 25 अगस्त की तारीख को लेकर लोगों के बीच सस्पेंस बनाए रखा।
अकाउंट पर मास्क पहने एक शख्स के वीडियो पोस्ट किए जा रहे थे। इनमें बार-बार दावा किया गया कि 25 अगस्त को एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा होने वाला है। इस सस्पेंस की वजह से बड़ी संख्या में लोग अकाउंट से जुड़ते चले गए।
क्या है ‘August 25 Scam’?
25 अगस्त को लोगों को कथित खुलासे के लिए एक Telegram लिंक पर जाने को कहा गया। बताया गया कि इसके लिए करीब ₹500 का भुगतान करना होगा। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि बड़ी संख्या में लोगों ने पैसे देकर इस लिंक को खोला। कुछ पोस्ट में करीब 1.66 लाख लोगों के ₹500 देने का दावा किया गया है। अगर यह आंकड़ा सही है, तो रकम करीब ₹8.3 करोड़ होती है। हालांकि, इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो में आखिर क्या निकला?
जब लोगों ने ₹500 देकर लिंक खोला, तो वहां कोई सनसनीखेज या बड़ा राज नहीं था। लिंक में सिर्फ एक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बना मोटिवेशनल वीडियो मिला। वीडियो में कोई बड़ा सीक्रेट या सनसनीखेज खुलासा नहीं था। इसमें लोगों को समय की कद्र करने, सुबह जल्दी उठने और अपनी जिंदगी में अच्छी आदतें अपनाने जैसे सामान्य मोटिवेशनल मैसेज दिए गए। यानी जिस खुलासे के लिए कई लोगों ने पैसे खर्च किए, उसमें उन्हें कोई बड़ा राज नहीं बल्कि एक सामान्य मोटिवेशनल वीडियो देखने को मिला।
लोगों ने क्या कहा?
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने पैसे देने वालों का मजाक बनाया और कहा कि इतने पैसे खर्च करने के बाद उन्हें सिर्फ मोटिवेशनल वीडियो मिला। एक यूजर ने इसे स्कैम नहीं बल्कि ‘मार्केटिंग और बिजनेस का तरीका’ बताया। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने ऐसे खुलासे के लिए एक रुपया भी खर्च नहीं किया होता।
एक महिला ने वायरल वीडियो में पूरे मामले पर बात करते हुए इसे 2026 के सबसे बड़े स्कैम में से एक बताया। उसके मुताबिक, लोगों के बीच कई दिनों तक सस्पेंस बनाया गया और आखिर में उन्हें ऐसा कंटेंट मिला, जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी।
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अकाउंट चलाने वाले ने लोगों की जिज्ञासा का फायदा उठाकर शानदार तरीके से मार्केटिंग की।
ये भी पढ़ें-
- Toxic ने रिलीज से पहले तोड़ डाले इन 5 फिल्मों के रिकॉर्ड्स, क्या यश है वजह?
- Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का त्योहार कब मनाया जाएगा? जानें चंद्र ग्रहण-भद्रा का समय
- Sunita Ahuja-Govinda नहीं लेंगे तलाक, 1987 में की थी शादी- मैनेजर का बड़ा बयान
FAQs:
1. August 25 Scam क्या है?
August 25 Scam एक वायरल ऑनलाइन मामला है, जिसमें इंस्टाग्राम पर 25 अगस्त को बड़े खुलासे का सस्पेंस बनाया गया और लोगों से पैसे लेकर टेलीग्राम लिंक पर भेजा गया।
2. August 25 Scam में लोगों से कितने पैसे लिए गए?
सोशल मीडिया पर दावा है कि लोगों से करीब 500 रुपये लिए गए।
3. August 25 Scam किस इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ा है?
यह मामला @25.august.2026 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ा बताया जा रहा है।
4. 500 रुपये देने के बाद लोगों को क्या मिला?
दावों के मुताबिक, लिंक खोलने पर लोगों को एआई से बना मोटिवेशनल वीडियो देखने को मिला।
5. क्या इस मामले में करोड़ों रुपये जुटाए गए?
सोशल मीडिया पर करीब 8.5 करोड़ रुपये जुटाने का दावा किया गया है। हालांकि, इस रकम की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।




