Vijay Goel Delhi Government: पूर्व राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता विजय गोयल लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने अपनी ही सरकार पर ऐसे सवाल खड़े किए हैं, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। विजय गोयल ने दिल्ली सरकार की एक नहीं बल्कि कई सारी खामियों को दर्शाने का काम किया है। इसके अंदर बिजली-पानी, सफाई और सीवर समेत कई परेशानियां शामिल है। इन तमाम कारणों वो काफी ज्यादा नाराज है।
Vijay Goel ने अधिकारियों पर साधा निशाना
विजय गोयल ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए दिल्ली में अफसरों पर निशाना साधने का काम किया है। उन्होंने अपनी बात में कहा,’क्या विडम्बना है एमसीडी और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे और सांसद, एमएलए और कॉरपोरेटर उनसे काम करने के लिए गलियों सड़कों के धक्के खा रहे हैं। कहीं से कूड़ा उठवा देते हैं, तो लगता है बहुत बड़ा काम करवा लिया। ये नहीं देखते इन अफसरों के होते हुए कूड़ा होना ही क्यों था।’
Vijay Goel ने इन परेशानियों पर भी दिया ध्यान
इसके अलावा विजय गोयाल ने अपनी बात में कहा,’ नाली खड़ंजा सड़क सीवर बिजली पानी की समस्याओं पर चुने हुए प्रतिनिधि इन अफसरों से गिड़गिड़ाते हैं । फिर भी काम नहीं होते। फिर जनता को कौन पूछ रहा है।’
क्या विडम्बना है एमसीडी और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे और सांसद, एमएलए और कॉरपोरेटर उनसे काम करने के लिए गलियों सड़कों के धक्के खा रहे हैं। कहीं से कूड़ा उठवा देते हैं, तो लगता है बहुत बड़ा काम करवा लिया। ये नहीं देखते इन अफसरों के होते हुए कूड़ा होना ही क्यों था।
नाली खड़ंजा…— Vijay Goel (@VijayGoelBJP) August 25, 2026
समर्थन में उतरी सीएम Rekha Gupta
वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीजेपी सरकार की तारीफ करते हुए कहा, ‘ दिल्ली शहर अब सक्षम हाथों में मौजूद है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार के सहयोग के साथ दिल्ली सरकार शानदार रणनीतिक योजना के आधार पर दिल्ली की कई सालों की परेशानियों को कम करने की दिशा में काम कर रही है।
दिल्ली का आधे से ज्यादा हिस्सा पानी के चलते परेशान
सीएम Rekha Gupta ने आगे कहा,’ सीवेज और पानी की आपूर्ति दिल्ली के लोगों के लिए हमेशा से ही बड़ी परेशानी रही है। दिल्ली का लगभग आधा हिस्सा पानी के कनेक्शन के बिना रहा था, जबकि लोगों को 50 साल तक पुरानी सीवर लाइनों की परेशानी से गुजरना पड़ा रहा था।
2500 करोड़ की केंद्रीय सरकार से मिली मंजूरी
सीएम रेखा गुप्ता ने इस बात की भी जानकारी दी है कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 2 हजार 500 करोड़ रुपये के लोन की मंजूर दी है। जलापूर्ति सुधार परियोजना के ‘पैकेज-1’ के तहत 805 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दी है।
बीजेपी नेता के पोस्ट पर द्वारका के पूर्व विधायक और आप नेता विनय मिश्रा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि इतने सारे सरकारी व्यक्ति होने के बावजूद फिर भी इन्हें सोशल मीडिया पर आकर रोना पड़ रहा है कि ऑफिसर काम नहीं कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-




