रिटायरमेंट के बाद EPFO Higher Pension की उम्मीद लगाने वालों के लिए EPFO ने महत्वपूर्ण अपडेट जारी कर दिया है। EPFO Higher Pension से जुड़े मामलों की प्रक्रिया दिन-ब-दिन आगे बढ़ रही है, लेकिन अब भी ऐसे हजारों एप्लीकेशन है जो अंतिम मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।
इसी को लेकर हाल ही में संसद में भी हायर पेंशन पर बहस हो चुकी है, जिसमें बताया गया कि कई मामले अब भी पेंडिंग हैं। ऐसे में EPFO Higher Pension का इंतजार करने वालों के लिए जरूरी है कि वह कुछ विशेष अपडेट के बारे में जान लें।
EPFO Higher Pension लिए कितने आवेदन आए हैं?
EPFO Higher Pension में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वेतन के आधार पर पेंशन बढ़ाने का विकल्प दिया गया था, जिसको लेकर बड़ी संख्या में ईपीएफओ के पास आवेदन पहुंचे हैं।
आंकड़ों की माने तो EPFO को कुल 15.24 लाख आवेदन मिले हैं। इनमें से काफी सारे मामलों पर कार्यवाही पूरी हो चुकी है। लेकिन अब भी 11,595 मामले पेंडिंग हैं। यानी 99% से ज्यादा आवेदनों का निपटारा हो चुका है। परन्तु जिनके आवेदन अभी पेंडिंग है उन्हें अब भी अंतिम निर्णय का इंतजार है।
पेंडिंग क्लेम के लिए क्यों लग रहा है समय ?
- EPFO Higher Pension वाला मामला PF जैसे सामान्य क्लेम से काफी अलग है। इसमें पुराने वेतन रिकॉर्ड, कर्मचारी और नियोक्ता से जुड़े रिकॉर्ड, EPF/EPS योगदान और सारी पात्रता की जांच करनी पड़ती है।
- इसके अलावा जिन एलिजिबल सदस्यों ने अतिरिक्त योगदान की मांग की है उन्हें तय प्रक्रिया के अनुसार राशि भी जमा करनी पड़ती है। इसके बाद ही रिटायर्ड सदस्यों के मामले में पेंशन शुरू करने की प्रक्रिया जारी की जाती है।
- इस पूरे क्रम में डिमांड लेटर जारी किया जाता है और उसी के भीतर डिमांड अमाउंट जमा करना पड़ता है। परंतु निर्धारित समय के भीतर यह सारा काम न होने की वजह से कई सारे मामले अब भी पेंडिंग है।
EPFO Higher Pension अपडेट की नई डेडलाइन क्या है?
EPFO Higher Pension का बेसब्री से इंतजार करने वाले चाहते हैं कि पेंडिंग क्लेम के निपटारे के लिए कोई नई डेडलाइन लागू कर दी जाए। लेकिन अभी तक इसकी कोई निश्चित राष्ट्रव्यापी अंतिम तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि पेंशन डिपार्टमेंट की माने तो 99% तक आवेदन क्लियर हो चुके हैं और करीबन 11,595 आवेदन पेंडिंग हैं। परंतु कई सोशल मीडिया और अनाधिकृत वेबसाइट दावा कर रहे हैं की EPFO ने विशिष्ट डेडलाइन जारी कर दी है। बता दें EPFO द्वारा फिलहाल आधिकारिक रूप से कोई डेडलाइन जारी नहीं की गई है। ऐसे में ईपीएफओ खाताधारकों से निवेदन है कि वह ऐसी किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर से सावधान रहें।
पेंडिंग क्लेम निपटारे के लिए EPFO क्या कर रहा है?
- सरकारी रिकॉर्ड्स के बाद मुताबिक EPFO Higher Pension के आवेदनों का तेजी से निपटारा शुरू कर दिया गया है।
- इसके लिए ऑनलाइन जॉइंट ऑप्शन का वेरिफिकेशन किया जा रहा है।
- क्षेत्रीय कार्यालय को निर्देश दिए गए हैं और जल्द से जल्द रिकॉर्ड जांच की जा रही है।
- लगातार ईपीएफओ की ओर से मॉनिटरिंग का काम किया जा रहा है ताकि जिस स्तर पर आवेदन लटके हुए हैं उनका निपटान किया जा सके।
- आवेदनकर्ताओं से भी लगातार दस्तावेजों को अपडेट करने की मांग कर रहा है ताकि किसी भी गलत या अवैध दस्तावेज के चलते पेंशन ना रुके।
यदि आवेदन अभी पेंडिंग है तो क्या करें ?
- EPFO Higher Pension Update के बीच यदि आपका आवेदन अब भी पेंडिंग है तो इसमें घबराने की जरूरत नहीं है।
- सबसे पहले EPFO पोर्टल पर आवेदन का स्टेटस चेक करें।
- अगर किसी भी दस्तावेज, वेतन रिकॉर्ड या योगदान से जुड़ी कोई कमी दिखाई देती है तो EPFO कार्यालय में जाकर इसे जल्द से जल्द ठीक करवा लें।
- अपने UAN, बैंक डिटेल, आधार जैसी संवेदनशील जानकारी अपडेट रखें और OTP किसी अन्य के साथ शेयर ना करें।
यह भी पढ़ें:




