Taaza Khabar

UPSC CDS 2 Exam 2026

UPSC CDS 2 Exam 2026 : 13 सितंबर को परीक्षा, 451 पदों पर भर्ती, जानिए शिफ्ट, टाइमिंग और सारे जरूरी दिशा निर्देश !!

वे सभी उम्मीदवार जिनका सपना भारतीय सेना, नौसेना या वायु सेना में भर्ती का है उन सभी के लिए UPSC CDS 2 Exam 2026 2026 से जुड़ी बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हाँ, संघ लोक सेवा आयोग ने कंबाइन डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन-2 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है, जिसके मुताबिक परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित होगी।

UPSC CDS 2 Exam 2026 का उद्देश्य युवाओं को रक्षा सेवाओं में अधिकारी बनने का रास्ता देना है। इस परीक्षा के जरिए इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) इंडियन नेवी अकैडमी (INA) इंडियन एयर फोर्स अकैडमी (AFA) और ऑफिशियल ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में प्रवेश दिया जाता है

UPSC CDS 2 Exam 2026 का शेड्यूल क्या है?

UPSC CDS 2 Exam 2026, 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसकी भर्ती का नोटिफिकेशन 20 मई 2026 को जारी हो चुका था। आवेदन के अंतिम तारीख 9 जून 2026 निश्चित हुई थी। इसके माध्यम से करीब 451 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इस पूरी परीक्षा का शेड्यूल इस प्रकार होगा:

परीक्षा कुल तीन शिफ्टों में एक ही दिन में आयोजित होगी।

  • पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट 12:30 से 2:30 बजे तक
  • तीसरी शिफ्ट शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

UPSC CDS 2 Exam 2026 एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले उपलब्ध कराए जाएंगे। ये दोनों दस्तावेज ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड करने पड़ेंगे। एडमिट कार्ड डाक या ईमेल के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। सूत्रों की माने तो सिटी इंटीमेशन स्लिप 10 से 12 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। वहीं परीक्षा से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

UPSC CDS 2 Exam 2026 में किन बातों का रखें ध्यान?

  • UPSC CDS 2 Exam 2026 के दौरान उम्मीदवारों को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
  • यह परीक्षा OMR आंसर शीट पर ली जाती है, जिसके लिए काले बॉल पॉइंट पेन का इस्तेमाल करना आवश्यक है।
  • पेंसिल या लिंक पेन का इस्तेमाल करना सख्त मना है।
  • इसके अलावा रोल नंबर, टेस्ट बुकलेट सीरीज जैसी जानकारी पर भरते समय बेहद सावधानी रखनी जरूरी है।
  • एक छोटी सी गलती की वजह से आंसर शीट रिजेक्ट हो सकती है।
  • परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होने वाली है इसलिए बिना सोचे समझे उत्तर देने से बचे।

UPSC CDS 2 Exam 2026 का शेड्यूल कैसे चेक करें ?

  • UPSC CDS 2 Exam 2026 का शेड्यूल चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद उन्हें होम पेज पर एग्जामिनेशन कैलेंडर का लिंक दिखाई देगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके सामने कंबाइन डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन 2 2026 का लिंक आएगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही उनके सामने शेड्यूल या नोटिफिकेशन जैसे विकल्प दिखाई देंगे।
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही उन्हें UPSC CDS 2 Exam 2026 की तारीख पेपर की टाइमिंग जरूरी दिशा निर्देश जैसे विवरण मिल जाएंगे।

UPSC CDS 2 Exam 2026 अब कुछ दिनों में आयोजित हो जाएगी। 13 सितंबर 2026 को होने वाली इस परीक्षा के माध्यम से 451 पद भरे जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वह समय रहते ही रिवीजन स्टार्ट कर दें। साथ ही अन्य महत्वपूर्ण बातों का भी ध्यान रखें। उम्मीदवारों से निवेदन है कि वह आधिकारीक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल, परीक्षा केंद्र तथा अन्य महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश की जानकारी इकट्ठा करें ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

यह भी पढ़ें:

Scroll to Top