Taaza Khabar

ind vs sl 2026

IND VS SL: टेस्ट सीरीज का सबसे बड़ा अपडेट, जानें हर अहम खबर

अगस्त का यह महीना क्रिकेट फ़ैन्स के लिए एक बड़ी इवेंट वाला महीना है। क्योंकि इस महीने IND vs SL टेस्ट सीरीज़ खेली जानी है, जो की ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकल का हिस्सा है। दोनों टीमें WTC फाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं। 

सीरीज का शेड्यूल क्या है? 

IND vs SL  2 Test मैचों की सीरीज है। जिसमें पहला टेस्ट 15 अगस्त  से 19 अगस्त तक गोले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में होगा। सीरीज से पहले भारतीय टीम कोलंबो के NCC ग्राउंड पर 4 दिन का वॉर्म-अप मैच श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ खेल रही है। 

खबर लिखे जाने तक श्रीलंका क्रिकेट XI ने पहली बैटिंग करते हुए 363/8 पे अपनी इन्निंग्स घोसित कर दी। इसके जवाब में भारतीय टीम 67/1 बना कर खेल रही है। इस वार्मअप मैच से टीम को अपने प्रदर्शन को परखने के साथ-साथ अपने खिलाड़ियों की फिटनेस तथा उनकी फॉर्म को परखने का अच्छा मौका मिलेगा।

IND vs SL: टीम इंडिया की कप्तानी और स्क्वॉड

IND vs SL सीरीज़ में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल है। जबकि के एल राहुल को लीडरशिप ग्रुप में शामिल करते हुए उन्हें उपकप्तान बनाया गया है। साथ ही स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है जो इस सीरीज के लिए एक जरुरी अपडेट है।

इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की स्क्वाड में शामिल प्लेयर्स हैं- शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), औकीब नबी, गुरनूर बरार, रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन और मानव सुथार।

चोटों ने बढ़ाई मुश्किलें

टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी दिक्कत उनके खिलाड़ियों का चोटिल होना  है। 

  • स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए है। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज़ AQUIB NABI को टीम में शामिल  किया गया है।
  • आल-राउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और खबरों के मुताबिक पहले टेस्ट से बाहर हो हैं।
  • नंबर तीन पर खेलने वाले बल्लेबाज सुदर्शन भी चोट से जूझ रहे हैं। उन्हें यह चोट श्रीलंका दौरे के दौरान लगी थी। शुरुआत में वह टीम के साथ श्रीलंका नहीं गए थे, लेकिन बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिकवरी के दौरान उनकी फिटनेस में सुधार देखा गया और अब वह टीम में वापस आ गए हैं। हालांकि IND vs SL के पहले टेस्ट में उनके खेलने पर फैसला मेडिकल टीम ही करेगी।

इन हालात में टीम इंडिया को लगातार अपनी स्क्वाड में बदलाव करने पड़ रहे हैं, जिससे टीम की कॉम्बिनेशन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

वॉर्म-अप मैचों में उनका प्रदर्शन कैसा रहा? 

कोलंबो में हो रही तीन दिन की वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका क्रिकेट XI ने पहली बैटिंग करते हुए 363/8 पे अपनी इन्निंग घोसित कर दी। भारत के स्पिनरों ने श्रीलंकाई टीम के खिलाफ़ अच्छा प्रदर्शन किया। जिसमें कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और मानव सुथार ने अपनी स्पिन का जलवा दिखाया और 2 – 2 विकेट्स अपने नाम किये। टेस्ट सीरीज से पहले भारत के स्पिन अटैक के लिए यह एक अच्छा संकेत है।

इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम 67/1 बना कर खेल रही है। जिसमें यशस्वी जायसवाल 0 (2) बिना खता खोले आउट हो गए। इस समय के एल राहुल 23 (48) और देवदत्त पडिक्कल 44 (52) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

wtc points table before ind vs sl test series 2026

IND vs SL सीरीज क्यों महत्वपूर्ण है? 

IND vs SL सीरीज सिर्फ इन दोनों टीमों के बीच का मुकाबला नहीं, बल्कि WTC पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारने का भी एक अच्छा मौका है। स्पिन-फ्रेंडली पिचें इस सीरीज में एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती हैं। खासकर तब जब कई अहम खिलाड़ियों की गैर-मौजूदगी के कारण भारतीय टीम को एक युवा और अनुभवहीन टीम उतारनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें :

Scroll to Top