Shehnaaz Gill: ‘बिग बॉस 13’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म ‘इश्कनामा’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है, जिसमें शहनाज़ ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसी बीच ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ फेम और रियलिटी शो ‘मुझसे शादी करोगे’ की विनर रहीं टीवी एक्ट्रेस आंचल खुराना ने शहनाज गिल और उनके भाई शहबाज बदेशा के खिलाफ तीखे बोल बोले हैं। आंचल ने शहनाज के आईक्यू लेवल और ऑन-स्क्रीन इमेज पर गंभीर सवाल उठाए हैं। साथ ही उनके भाई शहबाज के लिए भी कई बातें कही हैं।
मासूमियत का नाटक करती हैं – आंचल खुराना
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान आंचल खुराना ने रियलिटी शो ‘मुझसे शादी करोगे’ के बारे में बात की, जिसमें उन्होंने शहनाज गिल के साथ काम किया था। आंचल ने शहनाज पर तंज कसते हुए कहा कि लोग शहनाज को लेकर भले ही क्रेजी हों, लेकिन सच्चाई यह है कि वह एक सेल्फ-ऑब्सेस्ड लड़की है। उसका आईक्यू लेवल बहुत कम है। मेकर्स और उनकी टीम उनके वीडियोज़ को इस तरह से एडिट करती है कि वह लोगों को बेहद भोली-भाली और क्यूट लगे। लेकिन असल जिंदगी में शहनाज बहुत चंट है। मैं खुद पंजाब में 8 साल रही हूं और वहां शहनाज के बैकग्राउंड को लेकर कई तरह की बातें सुनी हैं। वहां उसका बैकग्राउंड काफी बदनाम था।
शहबाज बदेशा पर बदतमीजी का आरोप
आंचल खुराना सिर्फ शहनाज पर ही नहीं रुकीं, बल्कि उन्होंने शहनाज के भाई शहबाज बदेशा पर भी जमकर निशाना साधा। आंचल का आरोप है कि रियलिटी शो में शहबाज के खराब व्यवहार को पूरी तरह छिपाया गया। उसने मेरे बारे में बहुत कुछ कहा, लेकिन शो में उसकी एक भी बात नहीं दिखाई गई। उसे एडिट कर दिया गया। मैंने उसे वो शब्द क्यों कहा था, वो भी काट दिया गया। क्योंकि वो शहनाज का भाई है। ये बहुत बड़ी नाइंसाफी है।
राघव जुयाल संग डेटिंग की अफवाहों ने पकड़ा ज़ोर
हाल ही में शहनाज को राघव जुयाल के बर्थडे सेलिब्रेशन में स्पॉट किया गया था। इस पार्टी के कई वीडियोज़ इंटरनेट पर सामने आए, जिनमें शहनाज और राघव एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे थे। एक वायरल क्लिप में शहनाज, राघव का हाथ थामे दिखाई दीं, तो वहीं राघव भी उन्हें पूरी केयर के साथ कार तक छोड़कर बैठाते नजर आए। इन तस्वीरों और वीडियो के सामने आने के बाद से ही दोनों के रिश्ते में होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, इन खबरों पर न तो शहनाज गिल और न ही राघव जुयाल ने कोई आधिकारिक मुहर लगाई है।
Read more:- वृंदावन पहुंचे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, नंगे पांव आश्रम में लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद




