Taaza Khabar

Urfi Javed

1 लाख रुपए लेने के आरोप पर भड़कीं Urfi Javed, बोलीं- इसने मुझे ट्रांसजेंडर कहा था

Urfi Javed Controversy: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फैजान का आरोप है कि अभिजीत दीपके के लोगों ने उन पर कई बार हमला किया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ सेलिब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर्स को CJP के समर्थन के लिए पैसे दिए गए थे।

फैजान अंसारी ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए फैजान अंसारी ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के डीसीपी को अभिजीत दीपके के खिलाफ शिकायत दी है। उनका आरोप है कि पुणे और औरंगाबाद में उन पर हमला हुआ था और इसके पीछे अभिजीत दीपके के लोग थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले से भी दो केस दर्ज हैं।

फैजान ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अभिजीत दीपके ने कई लोगों को अपने आंदोलन के समर्थन के लिए पैसे दिए थे। उनके मुताबिक, उर्फी जावेद को 1 लाख रुपये और पूनम पांडे को 20 हजार रुपये दिए गए थे।

इसके अलावा उन्होंने शिकायत में अभिजीत दीपके पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

उर्फी जावेद ने आरोपों पर दी सफाई

फैजान अंसारी के आरोपों पर उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया है। उर्फी ने कहा, “मुझे पैसे मिले नहीं, बल्कि मेरे पैसे चले गए हैं। अगर कोई यह साबित कर दे कि मैंने 1 लाख रुपये लिए हैं, तो मैं अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दूंगी।” उन्होंने यह भी कहा कि फैजान अंसारी पहले भी उनके बारे में कई झूठे दावे कर चुके हैं। उर्फी के मुताबिक, उन्होंने पहले यह भी कहा था कि वह ट्रांसजेंडर हैं, जो पूरी तरह गलत था।

उर्फी ने तंज कसते हुए कहा, “1 लाख रुपये? मैं एक रील के लिए इससे ज्यादा फीस लेती हूं। अगर इतनी ही बात होती, तो मैं खुद एक रील बना देती।”

Read more:- ‘मासूमियत का नाटक करती हैं’… Shehnaaz Gill पर Aanchal Khurana ने कसा तंज

Scroll to Top