Taaza Khabar

Delhi Lakshmi Yojana

Delhi Lakshmi Yojana: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना को लॉन्च कर दिया है। बुधवार के दिन रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने महिलाओं को शानदार तोहफा देने का काम किया है। इस योजना के चलते अब तक 9 लाख महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुकी हैं।

Delhi Lakshmi Yojana के तहत पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ

इस योजना के बारे में जिक्र करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया, जिसमें सुकन्या समृद्धि योजना, मातृ वंदन योजना समेत कई महिलाओं से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

Delhi Lakshmi Yojana योजना इसीलिए पिछले साल नहीं हो पाई लॉन्च

लक्ष्मी योजना को लॉन्च करते वक्त दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने पिछली सरकार आम आदमी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने सिर्फ बातें की है, काम नहीं। वहीं, बीजेपी सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है। दिल्ली सरकार वो कर्ज छोड़कर उन पर गई थी, जिसे पूरा करने में उन्हें एक साल लग गया। इसके चलते वो पिछली साल इस योजना को लोगों के बीच शुरू नहीं कर पाई।

Delhi Lakshmi Yojana से दिल्ली की महिलाओं को कैसे मिलेगी मदद?

दिल्ली सरकार की तरफ से महिलाओं को हर बार 2500 रुपये दिए जाएंगे। लाभार्थी महिलाओं को सरकार 1,500 रुपये उनके आरडी या फिर एफडी खाते में जमा कराएगी। वहीं, 1 हजार रुये सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी में दिए जाएंगे। वहीं, महिलाएं पूरी रकम अपने आरडी या फिर एफडी खाते में ही जमा करवा सकती हैं।

लक्ष्मी योजना के लिए कैसे करें अप्लाई

– आप https://dly.delhi.gov.in/ पर जाकर सबसे पहले क्लिक करें। फिर अप्लाई बॉक्स पर क्लिक करें।

– पात्रता से संबंधित कुछ सवालों का आप जवाब दें और फिर उसे वेरीफाई करें।

– आधार कार्ड के हिसाब से अपनी जानकारी उसमें उपलब्ध कराएं। परिवार के बाकी सदस्यों की भी जानकारी दें।

– बैंक अकाउंट की भी डिटेल सही तरीके से भरें। अप्लाई करने के लिए मांगे गए दस्तावेज को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।

– अब निवास प्रमाण की कॉपी अपलोड कर लें। साथ ही एक्नॉलेजमेंट रिसीप्ट डाउनलोड कर लें।

लक्ष्मी योजना का इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

– लक्ष्मी योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिल पाएगा , जिनके तीन बच्चे हैं। – परिवार में चार पहिया वाहन मौजूद हैं।- किसी महिला के खिलाफ केस दर्ज है।-जिनके परिवार में सालाना 2400 यूनिट का उपयोग होगा। -जो महिलाएं जीएसटी या फिर इनकम टैक्स भरती है उन्हें भी ये लाभ नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें-

Scroll to Top