Taaza Khabar

5 Sugar Substitute

चीनी हुई महंगी!! त्योहारों में अपनाएं यह 5 Sugar Substitute

त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और इसी के साथ बढ़ते हुए चीनी के दाम ने भी सभी के होश उड़ा दिए हैं। ऐसे में आपके त्योहारों की मिठास कम ना हो इसीलिए हम लेकर आए हैं ऐसे 5 Sugar Substitute जिन्हें आप चीनी की जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इन 5 चीनी के विकल्पों से ना आपके घर का बजट बिगड़ेगा और ना ही चीनी के बढ़ते दामों का असर आपके त्यौहार की चमक छीन पाएगा।

जी हां, सावन का महीना मतलब त्योहारों की बौछार शुरू और इसी बीच चीनी के बढ़ते दामों ने हर मिडल क्लास परिवार के बजट को हिला दिया है। 48 रुपए प्रति किलो मिलने वाली चीनी अब ₹70 प्रति किलो पर पहुंच गई है। ऐसे में त्योहारों के चलते घर पर खीर, मिठाई, हलवा और तरह-तरह के पकवान बनाने वाले लोग चीनी के इस्तेमाल से घबराने लगे हैं। लेकिन अब चिंता करने की जरूरत नहीं क्योंकि चीनी के 5 Sugar Substitute आपके पकवानों की मिठास भी बरकरार रखेंगे और बजट को भी डगमगाने नहीं देंगे।

क्यों बढ़ गई है चीनी की कीमत 

चीनी की कीमत बढ़ने के पीछे कई सारे कारण हैं। खराब मौसम की चुनौती, बाजार में जमाखोरी और कम चीनी का उत्पादन, इसके अलावा गन्ने से एथेनॉल बनाने की वजह से भी चीनी उत्पादन पर दबाव पड़ चुका है। हालांकि सरकार ने कीमत नियंत्रण के लिए कई तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। इनमें चीनी कारोबारियों पर स्टॉक होल्डिंग की लिमिट लागू कर दी गई है। इससे भविष्य में जमाखोरी को तो रोका जाएगा। परंतु आने वाले कुछ समय तक चीनी की खपत बढ़ती ही जाएगी। ऐसे में जाहिर है दाम पर प्रभाव पड़ेगा। पर अब आप चीनी के बढ़ते के दामों से बिना घबराए 5 Sugar Substitute घर पर ट्राई कर सकते हैं।

IMG 20260824 WA0003

महंगी चीनी के 5 Sugar Substitute

चीनी के बिना हम अधिकांश पकवानों की कल्पना नहीं कर सकते। लेकिन हम एक काम कर सकते हैं। चीनी की मात्रा को कम कर अन्य विकल्प ट्राई कर सकते हैं।  जी हां, चीनी के पांच ऐसे सब्सीट्यूट मौजूद हैं जो जरूरत के हिसाब से खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इससे चीनी की जरूरत कम हो जाएगी और इन नेचुरल स्वीटनर से पकवानों की मिठास भी बनी रहेगी। आईए जानते हैं कौन से हैं यह 5 Sugar Substitute

प्राकृतिक मिठास वाली खजूर : चीनी की तुलना में खजूर एक प्राकृतिक मिठास देने वाला विकल्प है। कई सारे ऐसे पकवान हैं जिनमें चीनी की जगह आप खजूर के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। लड्डू, मिठाइयां, एनर्जी बॉल्स में चीनी की जगह खजूर का इस्तेमाल एक पौष्टिक शुगर सब्सीट्यूट बन जाता है। इसका स्वाद चीनी से काफी अलग होता है। मगर यह हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए काफी लाभदायक भी होता है।

चीनी का विकल्प गुड़:  चीनी की जगह कई घरों में गुड़ का इस्तेमाल होता है। भारतीय पकवानों में भी गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि वर्तमान रिपोर्ट की माने तो गुड़ के दाम पर भी दबाव बनता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन राहत की बात यह है कि इसके दाम चीनी से कम हैं और पकवान बनाते समय चीनी की तुलना में गुड़ की मात्रा कम लगती है।कुल मिलाकर यह चीनी से ज्यादा हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प बन जाता है।

शुगर सिरप की जगह शहद :  शहद भी चीनी का एक बेहतरीन विकल्प है। हालांकि यह हर जगह इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। शहद का इस्तेमाल आप मीठे पेय पदार्थ में कर सकते हैं। स्मूदी, डेजर्ट इत्यादि में शहद का इस्तेमाल कर चीनी के खर्चे से बचा जा सकता है। यह एक हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प माना जाता है।

नेचरल स्वीटनर स्टीविया : स्टीविया एक नेचुरल शुगर सब्सीट्यूट है।  यह कम मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है पर इससे मिलने वाली मिठास काफी ज्यादा होती है। आमतौर पर कैलोरी कॉन्शियस लोग स्टीविया का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसको खरीदने से पहले फूड सिक्योरिटी का टैग जरुर देखें। हालांकि स्टीविया का स्वाद चीनी से काफी अलग होता है इसीलिए इसका इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करें।

फलों की प्राकृतिक मिठास : कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिनमें चीनी की जगह हम अन्य मीठे फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। केला, सेब, आम, अंजीर इत्यादि। खास कर स्मूदी या बेकिंग डिशेज में चीनी की जगह इनका इस्तेमाल कर नेचुरल मिठास को बढ़ाया जा सकता है। इन फलों की प्राकृतिक मिठास भी शुगर सब्सीट्यूट की तरह ही काम करती है। यह एक हेल्थी और पोषण युक्त ऑप्शन बन जाता है।

मौजूदा हालात में चीनी के दामों ने बाजार को हिला जरूर दिया है। लेकिन चीनी के बढ़ते दाम त्योहारों की मिठास खत्म नहीं कर पाएंगे। भारतीय पाककला में कई सारे ऐसे Sugar Substitute मौजूद है जिनका उपयोग अलग-अलग तरीके से अलग-अलग रेसिपी मैं किया जा सकता है।

हालांकि हर पकवान में चीनी को सीधा रिप्लेस नहीं किया जा सकता लेकिन चीनी की जरूरत को कम जरूर किया जा सकता है। फिलहाल उम्मीद यही रहेगी कि आने वाले समय में चीनी के दाम कम हो जाएं और त्योहारों में लोगों को पकवानों-मिठाइयों से कोई समझौता न करना पड़े।

सुबह खाली पेट चिया सीड्स का पानी पीना क्यों है फायदेमंद? जानें 7 बड़े फायदे

Scroll to Top