Taaza Khabar

Toxic movie Break 5 films record yash

Toxic ने रिलीज से पहले तोड़ डाले इन 5 फिल्मों के रिकॉर्ड्स, क्या यश है वजह?

Toxic Break 5 Movie Records: टॉक्सिक फिल्म रिलीज से पहले लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में कन्नड़ स्टार यश जबरदस्त एक्टिंग करते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर अभी से एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। साथ ही रिलीज से पहले फिल्म ने बंपर कमाई कर डाली है। टॉक्सिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की 5 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तक एडवांस बुकिंग के मामले में पीछे छोड़ दिए हैं। इस लिस्ट के अंदर आवारपन 2 और भूत बंगला शामिल है।

Toxic ने रिलीज से पहले मचाया धमाल

सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म टॉक्सिक ने 21 अगस्त की रात 8:30 बजे तक 7.14 करोड़ की कमाई कर ली थी, जबकि ब्लॉक सीट के साथ फिल्म की कमाई 13.53 करोड़ हो गई थी। टॉक्सिक के पहले दिन 17,1099 टिकट्स बिक चुके थे। फिल्म को 6932 शोज मिल चुके हैं। फिल्म को रिलीज होने में अभी काफी वक्त पड़ा है। ऐसे में ये आकंड़े बदल भी सकते हैं।

Toxic ने प्री-सेल्स के मामले में इन फिल्मों को किया पीछे

टॉक्सिक फिल्म ने रिलीज से पहले प्री-सेल्स के मामले में बॉलीवुड की 5 फिल्मों के रिकॉर्ड्स तक तोड़ डाले हैं। भूत बंगला के बिना ब्लॉक सीट 3.32 करोड़ और ब्लॉक सीट के साथ 6.8 करोड़ मौजूद हैं। धमाल के पास बिना ब्लॉक सीट 5.68 करोड़ और ब्लॉक सीट के साथ 8.83 करोड़। वेलकम टू द जंगल बिना ब्लॉक सीट के साथ 3.1 करोड़ और ब्लॉक सीट के साथ 6.27 करोड़ हैं। आवारपन 2 बिना ब्लॉक सीट के साथ 8.57 करोड़ और ब्लॉक सीट के साथ 11.36 करोड़ है। कॉकटेल बिना ब्लॉक सीट के साथ 5.57 करोड़ और ब्लॉक सीट के साथ 8.83 करोड़ हैं।

Toxic फिल्म को मिला ए सर्टिफिकेट

टॉक्सिक फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की तरफ से ए सर्टिफिकेट मिल चुका है। ऐसे में बच्चे इस फिल्म को नहीं देख पाएंगे। ये फिल्म सिर्फ 18 प्लस दर्शक ही देख पाएंगे। फिल्म करीब 3 घंट की बताई जा रही है।

Toxic 26 अगस्त को होगी सिनेमाघरों में रिलीज

टॉक्सिक फिल्म को 26 अगस्त के दिन रिलीज किया जाने वाला है। 2022 में फिल्म केजीएफ 2 में यश को आखिरी बार स्क्रीन पर देखा गया था। अब जाकर 4 साल बाद एक्टर यश इस फिल्म के जरिए धमाकेदार एंट्री करते पर्दे पर नजर आने वाले हैं। टॉक्सिक फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इसमें यश का डबल रोल देखने को मिलने वाला है।

टॉक्सिक फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी यश और गीतू ने लिखी है। साथ ही यश के अलावा इस फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी नयनतारा और तारा सुतारिया जैसी कई बड़ी स्टार्स नजर आने वाली हैं।

ये भी पढ़ें-

Scroll to Top