Taaza Khabar

Uber App पर Train Ticket Booking

Uber App पर Train Ticket Booking सुविधा शुरू, जानिए 5 बड़े फायदे जो सफर बना देंगे अब और आसान!!

आमतौर पर ट्रेन यात्रा करने वाले यात्रियों के पास टिकट बुक करने की काफी चुनिंदा ऑप्शन होते हैं। पर अब Uber App पर Train Ticket Booking का नया विकल्प जुड़ चुका है। 18 अगस्त 2026 से Uber और Ixigo ने साझेदारी का ऐलान किया है। अब इन दोनों कंपनियों की साझेदारी के बाद अब यूजर्स Uber App पर Train Ticket Booking का लाभ ले पाएंगे।

 सबसे खास बात यह होगी कि इस ऐप पर यात्री ट्रेन का PNR स्टेटस चेक करने के बाद स्टेशन तक पहुंचने के लिए उबर कैब भी बुक कर सकते हैं। मतलब अब एक ही ऐप पर ट्रेन टिकट भी बुक होगी, PNR स्टेटस भी चेक होगा और कैब भी बुक की जा सकेगी। Uber और Ixigo की यह पार्टनरशिप यात्रियों के लिए बहुत ही सुविधाजनक साबित होने वाला है।

Uber App पर Train Ticket Booking कैसे करें?

Uber ने हाल ही में ट्रैवल कंपनी Ixigo के साथ पार्टनरशिप की है। इसके बाद अब यात्री उबर ऐप से केवल कैब ही नहीं बल्कि ट्रेन की टिकट भी बुक कर पाएंगे।

  •  इसके लिए सबसे पहले यात्रियों को अपने मोबाइल में Uber App इंस्टॉल करनी होगी।
  •  ऐप इंस्टॉल करने के बाद इस ऐप पर मोबाइल नंबर या Gmail अकाउंट से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  •  अकाउंट रजिस्ट्रेशन करने के बाद अकाउंट में लॉगिन करना होगा।
  •  अकाउंट में login होते ही app में ट्रेन टिकट बुकिंग का विकल्प दिखाई देगा।
  •  इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद यात्री को बोर्डिंग स्टेशन और डेस्टिनेशन स्टेशन का चुनाव करना होगा।
  •  अब यात्रा की तारीख डालनी होगी। अब यहां अवेलेबल ट्रेन और अवेलेबल सीट की जानकारी आ जाएगी।
  • अब यात्री को यहां अपनी पसंद की ट्रेन और पसंद की सीट का चुनाव करना होगा।
  •  इसके बाद फॉर्म भरना होगा, जिसमें जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  •  जानकारी भरने के बाद पेमेंट कंप्लीट करनी होगी।
  •  पेमेंट होते ही बुकिंग कंफर्म हो जाएगी और टिकट की जानकारी उबर ऐप और मैसेज के माध्यम से मिल जाएगी।
  •  इस ऐप पर ही यात्री PNR स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

Uber App पर Train Ticket Booking के क्या फायदे हैं?

  •  Uber App पर ट्रेन टिकट बुकिंग करने से एक ही ऐप में पूरी यात्रा की प्लानिंग हो जाती है।
  • ट्रेन टिकट बुक करने के साथ PNR स्टेटस और स्टेशन तक जाने के लिए कैब की सुविधा इसी ऐप में मिल जाती है।
  •  सबसे खास बात लेट नाइट ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को अब अलग-अलग ऐप पर स्विच करना नहीं होगा।
  •  एक ही ऐप पर स्टेशन तक की राइड बुक की जा सकती है और लगातार गाड़ी का स्टेटस देखा जा सकता है।
  • उबर ऐप पर रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू होने के बाद अब रेलवे स्टेशनों पर Uber की सुविधा पहले से बेहतर हो जाएगी।
  • आने वाले समय में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए Uber के पिकअप- ड्रॉप ऑफ ज़ोन उपलब्ध कराए जाने की भी चर्चा चल रही है।
1000127648

Uber और Ixigo की पार्टनरशिप आखिर क्या है?

Uber और Ixigo ने ट्रेन टिकट बुकिंग को आसान बनाने के लिए साझेदारी की है। यह दोनों कंपनियां अब अपनी अलग-अलग सेवाएं देते हुए मिलकर भी काम करेंगी। IXIGO ट्रेन बुकिंग टेक्नोलॉजी को उबर के साथ इंटीग्रेटेड करने वाली है, जिससे उबर ऐप पर कैब बुकिंग के साथ-साथ ग्राहक ट्रेन टिकट बुक भी कर सकते हैं। PNR स्टेटस चेक कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन के लिए कैब बुक कर सकते हैं। स्टेशन से डेस्टिनेशन तक की कैब बुक कर सकते हैं।

 इस पार्टनरशिप से यह एक मल्टी मॉडल ट्रैवल प्लेटफॉर्म बन जाएगा। इससे Uber को तो फायदा होगा ही Ixigo को भी कस्टमर बेस मिलेगा। इन दोनों की पार्टनरशिप में उबर एक प्लेटफॉर्म बन रहा है और Ixigo अपनी टेक्नोलॉजी दे रही है जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा।

क्या  Uber App पर Train Ticket Booking करना है यात्रियों के लिए आसान होगा?

 18 अगस्त 2026 के दिन ही यह नया फैसला सामने आया है, ऐसे में इस बारे में कुछ भी कहना काफी जल्दबाजी होगी। सुविधा के लिहाज से यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है। परंतु इस सब में ग्राहकों को यह भी देखना होगा कि Uber पर मिलने वाली ट्रेन टिकट का प्राइस क्या है ? सीटों की उपलब्धता किस प्रकार दिखाई देती है? कैंसिलेशन के नियम क्या है? पेमेंट से जुड़ी शर्तें क्या है और क्या Uber पर अन्य किसी प्रकार का शुल्क लग रहा है या नहीं? यदि Uber पर कुछ विशेष ऑफर उपलब्ध है तो उनकी शर्तें क्या है इस बारे में भी ग्राहक को जानना होगा।

कुल मिलाकर Uber App पर Train Ticket Booking की सुविधा शुरू जरूर हो चुकी है, लेकिन Uber और Ixigo की यह साझेदारी ग्राहकों के लिए कैसे फायदेमंद होती है यह देखना जरूरी होगा। आने वाले समय में अगर Uber और Ixigo मिलकर इस सुविधा को बेहतर ढंग से संचालित करते हैं तो निश्चित यह ट्रेन टिकट बुकिंग का बेहतर विकल्प बनेगा।

Related Articles:

Scroll to Top