Taaza Khabar

Mirzapur

Mirzapur फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज! क्या बड़े पर्दे पर मचेगा मुन्नू, गुड्डू और कालीन भैया का भौकाल?

Mirzapur सीरीज को OTT पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिल चुका है।  अब इसके मेकर्स लेकर आ रहे हैं इस सीरीज का फिल्मी रूप! जी हां, Mirzapur The Movie का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ट्रेलर रिलीज होते ही कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी फिर से चर्चा में आ चुके हैं। सबसे खास बात यह है कि इस बार केवल पुरानी यादें नहीं दोहराई जाएगी बल्कि किरदारों की कहानी आगे बढ़ाई जाएगी। मतलब यह फिल्म अब दर्शकों को पहले से ज्यादा चौंकाने वाली है।

Mirzapur में मुन्ना भैया की वापसी सबसे बड़ा सरप्राइज

 मिर्जापुर फिल्म में सबसे बड़ा हाईलाइट है Divyendu Sharma का मुन्ना त्रिपाठी वाला कैरेक्टर। सीरीज में मुन्ना की कहानी जिस मुकाम पर पहुंची थी उसके बाद अब बड़े पर्दे पर उसकी वापसी ने फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर मुन्ना भैया के कम बैक की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। इसके अलावा अली फजल एक बार फिर से गुड्डू पंडित के अंदाज में दिखाई देंगे, जबकि पंकज त्रिपाठी इस बार भी कालीन भैया वाला किरदार निभाएंगे।

फिल्म की कहानी सीरीज से है बिल्कुल अलग?

 इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें Mirzapur के सीजन 3 के बाद कहानी नही गढ़ी गई है। बल्कि फिल्म का सेट 2018 के आसपास रखा गया है। मतलब सीरीज की शुरुआती घटनाओं को जोड़कर फिल्म बनाई गई है।

 सूत्रों की माने तो दर्शक इन किरदारों से पहले से ही जुड़ चुके हैं और अब इन किरदारों के बारे में पूरी तरह से जानने वाले हैं। मेकर्स का कहना है कि फ़िल्म में पुराने किरदारों को तो वापस लाया ही जा रहा है, साथ ही उनके बीच की दुश्मनी कैसे पनपी और इनका आपस का कनेक्शन क्या था उसके बारे में स्पष्ट रूप से दिखाया जाएगा।

क्या है Mirzapur फिल्म की कहानी ?

मिर्ज़ापुर फिल्म की कहानी पर अभी भी पर्दा पड़ा हुआ है। लेकिन इस फिल्म में भी OTT की तरह सत्ता की लड़ाई दिखाई जाएगी। मुन्ना त्रिपाठी का जुनून, कालीन भैया की राजनीतिक समझ और गुड्डू पंडित के लिए मिर्जापुर की गद्दी का लोभ इन तीनों की महत्वाकांक्षाओं को खतरनाक तरीके से बना गया है। ट्रेलर से साफ पता चलता है कि इस फिल्म में भरपूर एक्शन, हिंसा, हथियार और दमदार स्क्रीन प्रजेंस का इस्तेमाल किया जाएगा।

नए किरदार भी बढ़ाएंगे सस्पेंस !!

फिल्म में पुराने किरदारों के साथ-साथ नए किरदारों को भी एंट्री दी गई है। पंचायत के जितेंद्र कुमार और रवि किशन की एंट्री इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। इसके अलावा इस फिल्म में रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, अभिषेक बनर्जी भी महत्वपूर्ण हिस्सा रहने वाले हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस बार दर्शकों को जितेंद्र कुमार का जुड़ना काफी खास लग रहा है। वही रवि किशन की एंट्री भी दमदार साबित होने वाली है। हालांकि देखना यह होगा कि यह दोनों नए किरदार कहानी में कॉमिक एंगल जोड़ते हैं या सपोर्टिंग एंगल तक ही सीमित रहते हैं।

कब होगी रिलीज मिर्ज़ापुर फ़िल्म ?

 मिर्जापुर मूवी 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशक गुरमीत सिंह हैं, जबकि कहानी और लेखन पुनीत कृष्ण का है। फिल्म फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट टीम के अंतर्गत प्रोड्यूस की जा रही है।

सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म की कहानी को OTT के रूप में पहले ही दर्शक पहले ही जानते हैं। अब बड़े पर्दे पर इनका पुराना कनेक्शन देखने के लिए उत्साहित है। अब देखना यह होगा कि क्या यह फिल्म पुराने किरदारों के साथ कुछ मजबूत कहानी देगी या फिर मिर्जापुर का भौकाल OTT तक ही सिमट कर रह जाएगा

यह भी पढ़ें:

Scroll to Top