Taaza Khabar

Mallika Sherawat

“Tom Cruise को मुझ पर है क्रश, मोबाइल होता तो मैं video दिखाती!!”  The Traitors 2 पर Mallika Sherawat ने किया बड़ा दावा!

The Traitor Season 2 शुरू होने से पहले ही  Mallika Sherawat ने सोशल मीडिया पर अपने दावे से धमाका कर दिया है। हाल ही में मल्लिका शेरावत की एक प्रोमो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें मल्लिका शेरावत ने दावा किया है कि Tom Cruise को उन पर क्रश था और वह उन्हें वीडियो भी भेजते थे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर उनके पास मोबाइल होता तो वह अन्य पार्टिसिपेंट्स को यह चैट्स और वीडियो भी दिखाती।

क्या है Mallika Sherawat का Tom Cruise को लेकर Viral दावा?

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वायरल क्लिप में मल्लिका शेरावत आदित्य कुलश्रेष्ठ और अभिषेक मल्हन के साथ बातचीत करती हुई नजर आ रही हैं। यह बातचीत द ट्रेटर्स 2 की प्रोमो क्लिप के रूप में रिलीज हुई है। इस दौरान मल्लिका शेरावत बताती है कि उनके दीवाने खुद हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज रहे हैं। मल्लिका शेरावत ने यहां तक कह दिया की मल्लिका और टॉम क्रूज एक साथ कई पार्टियों में जा चुके हैं। टॉम क्रूज उन्हें आज भी वीडियो भेजते हैं। मतलब शो में कदम रखने से पहले ही मल्लिका ने लाइमलाइट लूटनी शुरू कर दी है।

क्या सच में Tom Cruise का है Mallika Sherwat पर क्रश?

 जैसे ही सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हुई हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि क्या सच में टॉम क्रूज़ और मल्लिका शेरावत का कोई कनेक्शन है? हालांकि इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि मल्लिका शेरावत का हॉलीवुड कनेक्शन जरूर रहा है। उन्होंने कई हॉलीवुड हाई प्रोफाइल इवेंट अटेंड की हैं। हॉलीवुड सेलिब्रिटी फोटोग्राफर के खास इवेंट में भी मल्लिका शेरावत शामिल हुई थी। ऐसे में मल्लिका शेरावत और टॉम क्रूज का कोई कनेक्शन है या नहीं बात इस बात की पुष्टि भी नही हो पा रही  है ना इस बात को नकारा जा सकता है।

The Traitor 2 में Mallika लगाएंगी ग्लैमर का तड़का !!

The Traitor 2 में मल्लिका शेरावत की एंट्री को लेकर पहले से ही उत्सुकता बढ़ चुकी है और टॉम क्रूज़ के बयान के बाद तो इस शो को लेकर लोगों का buzz भी बढ़ चुका है। शो में कई फेमस चेहरे देखने को मिलेंगे जिनमें से मल्लिका शेरावत भी एक हैं। लगता है इस बार शो में मल्लिका शेरावत केवल गेम खेलने नहीं बल्कि शो की पापुलैरिटी बढ़ाने और मसाला कंटेंट देने के लिए आई है।

मल्लिका शेरावत कई साल पहले ही अमेरिका का रुख कर चुकी हैं।  बॉलीवुड में मर्डर, वेलकम, प्यार के साइड इफेक्ट्स, डबल धमाल जैसी लोकप्रिय  फिल्में देने के बाद उन्होंने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की तरफ भी कदम बढ़ाया और जैकी चेन के साथ Myth और पॉलिटिक्स ऑफ़ लव जैसी फिल्मों का हिस्सा बनी। हालांकि एक लंबे ब्रेक के बाद वे फिर से सेंसेशन बनने की पूरी कोशिश कर रही हैं। बॉलीवुड के बड़े पर्दे ना सही लेकिन OTT से वे अपने फैंस को ग्लैमर का डोज़ जरूर देगी।

The Traitor 2 कब से शुरू होगा ?

ट्रेटर  2 ने इस सीजन की शुरुआत 13 अगस्त 2026 से होगी। इसके होस्ट करण जौहर होने वाले हैं। यह जो अमेजॉन प्राइम वीडियो पर गुरुवार के दिन रिलीज होगा और हर गुरुवार नए एपिसोड आएंगे। इस सीजन में मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी जैसे 21 सेलिब्रिटी खिलाड़ी शामिल हैं।

फिलहाल इतना साफ है कि Mallika Sherwat Tom Cruise वाला यह दवा खूब चर्चा बटोर रहा है। लेकिन जब तक टॉम क्रूज की तरफ से कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं आता तब तक इस दावे को सच नहीं माना जा सकता। हो सकता है कि यह मल्लिका शेरावत का कोई नया पब्लिसिटी स्टैंड या गेम स्ट्रेटजी प्लान हो। 

यह भी पढ़ें:

Scroll to Top