Donald Trump SIR Model System: भारत में अब चुनावी सिस्टम पूरी तरह से बदलता हुआ नजर आ रहा है। भारत के चुनावी सिस्टम को अब अमेरिका में भी लागू करने की तैयारी की जा रही है। यहां हम बात कर रहे हैं एसआईआर की, जिसका मतलब है स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन। इस वक्त भारत में ये लागू किया जा चुका है। ताकि चुनाव बिना किसी परेशानी के हो सकें। अब इस मॉडल से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इंप्रेस होते हुए नजर आए हैं। उन्होंने इसी चीज को ध्यान में रखते हुए अमेरिका में सेव अमेरिका एक्ट को पास करने की मांग की है। इसके चलते अमेरिकी चुनावों में वहां के नागरिकों को वोटर आईडी और सबूत दोनों दिखाने होंगे।
डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत के चुनावी सिस्टम SIR की तारीफ
दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ हुई अपनी बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने नागरिकों के लिए भारत में फोटो आईडी इस्तेमाल करने पर भी जोर दिया। अपनी बात में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा ‘इस महीने की शुरुआत में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हमारे प्रशासन से पूछा था कि बिना वैलिड फोटो आईडी के अमेरिका में चुनाव कैसे हो सकते हैं?’ ‘ऐसा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान सेव अमेरिका एक्ट को पास करने की बात फिर से दोहराई।
सेव अमेरिका और SIR में क्या है समानता?
- भारत में SIR का मतलब मूल रूप से वोटर लिस्ट में सुधार करने की प्रक्रिया से है। ताकि उस लिस्ट में केवल योग्य नागरिकों को शामिल किया जाए। जो लोग दूसरी जगह चले गए हैं, मृत हो चुके हैं या फिर अयोग्य है वो इस लिस्ट में शामिल न हो।
- सेव अमेरिका भारत के एसआईआर से बिल्कुल अलग है, लेकिन इसका मकसद नागरिकता पर जोर देना है। इसके अंदर वोटर के तौर पर रजिस्ट्रेशन करने से पहले व्यक्ति को अमेरिका के नागरिक होने के सबूत जमा करने की बात कही गई है।
SIR का क्यों अमेरिका ने लिया उदाहरण?
भारत और अमेरिका में चुनावी सिस्टम बहुत ही ज्यादा अलग है। भारत में एक केंद्रीय चुनाव आयोग पर फोक्स किया गया है, जोकि चुनाव करवाने का काम करता है। इसके अलावा राज्य के भी अपने-अपने चुनाव आयोग है, लेकिन वो सभी केंद्रीय चुनाव आयोग के अंदर आते हैं। अमेरिका में इसका बिल्कुल उल्टा है। वहां पर कोई केंद्रीय सिस्टम लागू नहीं है। बल्कि चुनाव स्टेट या फिर लोकल अथॉरिटी करवाने का काम करती है।




