Nepal Flood: नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर अचानक बाढ़ आने से भारी तबाही मच गई। इस आपदा मे अबतक 210 लोगों की जान जा चुकी है। ये आकड़े बुधवार को सामने आए हैं। बुधवार तक जो आकंड़ा सामने आया है, उसके मुताबिक नेपाल में 207 और तिब्बत में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 1500 लोग लापता बताए जा रहे हैं। खुद नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के मुताबिक लापता लोगों में 300 से ज्यादा भारतीय लोग शामिल हैं।
Nepal Flood ने पीएम ने की भारत की तारीफ
नेपाल की इस मुश्किल घटी में इस वक्त भारत उसके साथ खड़ा नजर आया है। भारत की तरफ से नेपाल को जरूरी मदद उपलब्ध करवाई गई है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस पूरे मामले में दुख जताने का काम किया है। भारत की ओर से मिल रही मदद को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने धन्यवाद कहा है। साथ ही जो मदद भारत उन्हें पहुंचा रहा है उसकी भी तारीफ की है।
A horrific scene of severe flooding at the Rasuwagadhi border point on the Nepal-Tibet border.
The strong currents wreaked havoc across the area, leaving 400 pilgrims and 105 Indian tourists also missing in the Nepal floods.#NepalFloods #Nepal #Rasuwa #FlashFlood #Floods pic.twitter.com/dwAX12Gj7l— Ravi Pandey🇮🇳 (@ravipandey2643) August 26, 2026
Nepal Flood के वक्त भारत ने की मदद
पीएम बालेंद्र शाह ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर भी बातचीत की है। साथ ही नेपाल के पीएम ने आगे लिखा- , ‘हम इस मुश्किल घड़ी में नेपाल के प्रति एकजुटता व्यक्त करने वाले आपके आत्मीय शब्दों और सहायता की उदार पेशकश की दिल से सराहना करते हैं।’
Nepal Flood को लेकर अमित शाह की अहम जानकारी
भारत की तरफ से जो राहत की चीजें उपलब्ध करवाई गई है, उसे काठमांडू एयरपोर्ट पर उतार दिया गया है। खुद इस बात की जानकारी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दी है। अपनी बात रखते हुए अमित शाह ने लिखा- नेपाल में आई बाढ़ की विभीषिका अत्यंत दु:खद है। जिन परिवारों ने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं। संकट की इस घड़ी में भारत सरकार नेपाल के साथ खड़ी है।
नेपाल में आई बाढ़ की विभीषिका अत्यंत दु:खद है। जिन परिवारों ने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं। संकट की इस घड़ी में भारत सरकार नेपाल के साथ खड़ी है।
नेपाल में आई इस आपदा के संबंध में बिहार व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात की। इसका…— Amit Shah (@AmitShah) August 26, 2026
Nepal Flood के दावों को खारिज करता चीन
चीन गुरुवार के दिन नेपाल के उस दावे को खारिज करता हुआ नजर आया है, जिसमें ये कहा गया था कि उसकी एक तरफ भू-वैज्ञानिक आपदा वाले बांध के टूटने के चलते नेपाल में ऐसी स्थिति पैदा हुई है। साथ ही ये भी कहा गया कि वक्त रहते ही इस चीज को लेकर चेतावनी नहीं दी गई। इसी वजह से इतनी भयानक तबाही हुई है। इन आरोपों पर भड़कते हुए चीन ने कहा कि आरोप लगाने से कुछ नहीं मिलता है। सहयोग के चलते जान बचती है।
ये भी पढ़ें-




