यदि आपके पास Jan Dhan Account है तो इस जीरो बैलेंस वाले खाते को सामान्य खाता समझने की गलती बिल्कुल भी ना करें। प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत खोला गया यह खाता अब ग्राहकों को उच्चतम बैंकिंग सेवाएं देने वाला खाता बन चुका है।
इस खाते के माध्यम से ग्राहक बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ बीमा, ओवरड्राफ्ट, सरकारी योजनाओं की राशि इत्यादि प्राप्त कर रहे हैं। पिछले 12 सालों से प्रधानमंत्री जनधन अकाउंट ने उल्लेखनीय लोकप्रियता हासिल की है। शुरुआत में भले ही इसका मकसद बैंकिंग व्यवस्था से लोगों को जोड़ना था लेकिन अब यह बुनियादी सुविधाओं के साथ उच्चतम सुविधा उपलब्ध कराने वाला एक विशेष खता बन चुका है।
क्या है प्रधानमंत्री Jan Dhan Account के फायदे?
- PM Jan Dhan Account की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें जीरो बैलेंस के साथ खाता खोला जा सकता है।
- इस खाते में ₹10,000 तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी मिलती है।
- यहां खाताधारकों को RuPay डेबिट कार्ड और 2 लाख तक का दुर्घटना बीमा भी मिलता है।
- इस खाते के माध्यम से सरकारी योजनाओं की राशि लाभार्थियों के खाते में DBT से डायरेक्ट आती है।
- वही जनधन अकाउंट के माध्यम से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी योजनाओं का सीधा लाभ भी मिलता है।
- खाता धारक इस खाते को अटल पेंशन योजना से भी जोड़ सकते हैं।
- जन धन अकाउंट का लाभ बैंक मित्र या बिजनेस कॉरस्पॉडेंट के जरिए भी लिया जा सकता है।
जनधन खाता कौन खोल सकता है ?
- प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत Jan Dhan Account खोलने के लिए कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखना पड़ता है।
- यह खाता कोई भी भारत का नागरिक आराम से खोल सकता है।
- खाता खोलने के लिए आवेदक की आयु 10 साल या उससे अधिक की होनी जरूरी है।
- यदि खाता नाबालिक के लिए खोला जा रहा है तो अभिभावक का साथ होना जरूरी है।
- ऐसे लोग जिनके पास पहले से कोई खाता नहीं है उनके लिए यह खाता सबसे ज्यादा उपयोगी होता है।
- यह खाता खोलने के लिए किसी बैंक जाने की जरूरत नहीं यह खाता बैंक मित्र या बिजनेस कॉरस्पॉडेंट के माध्यम से भी खोला जा सकता है।
- इस खाते को खोलने के लिए किसी प्रकार के न्यूनतम बैलेंस की जरूरत नहीं।
- खाता खोलने हेतु KYC जरूरी है, इसीलिए आधार कार्ड/ वोटिंग आईडी/ आयु प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेज होने जरूरी है।

जनधन अकाउंट खुलवाने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
प्रधानमंत्री जनधन अकाउंट खुलवाने हेतु आवेदक को कुछ विशेष दस्तावेज तैयार रखना पड़ते हैं जैसे:
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- मनरेगा कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
Jan Dhan Account कैसे खोलें?
- जनधन अकाउंट खोलने के लिए सबसे पहले ग्राहक को नजदीकी बैंक शाखा या बैंक मित्र के पास जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद आधार कार्ड जैसे जरूरी KYC दस्तावेज जमा करने होंगे।
- यह फॉर्म बैंक मित्र या बैंक कर्मचारियों को सबमिट करना होगा।
- इसके बाद बैंक KYC प्रक्रिया पूरी करता है।
- केवाईसी प्रक्रिया पूरी होते ही खाता खुल जाता है।
- खाता खोलने के बाद ग्राहक को खाते की जानकारी और पात्रता के अनुसार रुपए डेबिट कार्ड दिया जाता है।
कैसे मिलेगा ₹10,000 का ओवरड्राफ्ट और 2 लाख का दुर्घटना बीमा
ओवरड्राफ्ट : Jan Dhan Account की सबसे महत्वपूर्ण खासियत है इसकी ओवरड्राफ्ट सुविधा। अर्थात इस खाते में यदि पर्याप्त बैलेंस नहीं है तब भी ग्राहक ₹10,000 तक की रकम निकाल सकता है। हालांकि इसके लिए पात्रता मापदंड अलग-अलग हो सकते हैं। यह पात्रता मापदंड बैंक में खाता खोलते समय ही निर्धारित हो जाते हैं और उसके बाद खाते के आधार पर ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलती है।
बीमा : वही जनधन खाते के साथ Rupay डेबिट कार्ड की सुविधा दी जाती है। यह RuPay डेबिट कार्ड कार्ड धारकों को ₹2,00,000 तक का दुर्घटना बीमा कवर देता है। अर्थात किसी भी प्रकार का एक्सीडेंट या कोई दुर्घटना होने पर खाता धारक ₹2,00,000 तक के इंश्योरेंस का फायदा उठा सकता है।
Jan Dhan Account ने हाल ही में सफलतापूर्वक 12 साल पूरे कर लिए हैं। इन 12 सालों में प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत करोड़ों लोगों को फायदा मिला है। वहीं वे लोग जो अब तक इस सुविधा से वंचित हैं वे जल्द से जल्द नजदीकी बैंकमित्र या बैंक शाखा में जाकर जीरो बैलेंस खाता खुलवा सकते हैं। हालांकि हर सुविधा के लिए पात्रता और नियम अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में खाता खोलने से पहले ग्राहक पात्रता जांच लें और पता करें कि उन्हें कौन से लाभ मिलेंगे।




