Fake Electricity Bill Scam: Power Cut का Message आया और मिनटों में Bank Account खतरे में

देश के कई राज्यों में Fake Electricity Bill Scam तेजी से फैल रहा है। Users को SMS या WhatsApp पर message मिल रहा है कि उनका बिजली बिल pending है और अगर तुरंत payment नहीं की गई तो connection काट दिया जाएगा

Message में बिजली विभाग का नाम, consumer number और एक payment link दिया होता है। Language इतनी official होती है कि लोग बिना verify किए link खोल देते हैं। यही एक click पूरे fraud की शुरुआत बन जाता है।

Link खोलते ही fake payment page खुलता है, जहां UPI या card से bill pay करने को कहा जाता है। कई मामलों में payment fail दिखाया जाता है, लेकिन उसी दौरान user की bank और card details चोरी हो जाती हैं। कुछ cases में scammer बाद में call करके additional charge या verification के नाम पर और पैसे निकलवाता है।

Power cut का डर इस scam का सबसे बड़ा हथियार है। लोग सोचते हैं कि अगर अभी payment नहीं किया तो बिजली चली जाएगी, इसलिए जल्दबाजी में गलती कर बैठते हैं।

Related Articles:

Electricity departments पहले ही clear कर चुके हैं कि:

  • WhatsApp पर payment link नहीं भेजे जाते
  • अचानक connection काटने की धमकी नहीं दी जाती
  • Bill payment सिर्फ official app या website से होती है

इसके बावजूद रोज़ नए victims सामने आ रहे हैं।

Leave a Comment