Taaza Khabar

GATE 2027

GATE 2027 Registration की तारीख फिर टली!! जाने नई तिथियां, एलिजिबिलिटी और फीस का पूरा विवरण

इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के छात्रों के लिए GATE 2027 Registration बेहद ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया साबित होने वाली है। लेकिन इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है। जी हां, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इंजीनियरिंग के आवेदन को लेकर IIT मद्रास ने हाल ही में एक नया अपडेट जारी किया है।

 पहले GATE 2027 Registration की प्रक्रिया 27 अगस्त 2026 से शुरू होने की उम्मीद थी। लेकिन अब IIT मद्रास में रजिस्ट्रेशन की तारीख को पोस्टपोन कर दिया है। साथ ही ऐलान किया है कि जल्द ही नई तारीखें घोषित की जाएंगी। हालांकि उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वह समय-समय पर IIT मद्रास के आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें। 

बता दें GATE 2027 का आयोजन इस बार IIT मद्रास करने वाला है। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को MTech,ME, PhD और अन्य पोस्ट ग्रेजुएट जैसे विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश मिलेगा। इस बार परीक्षा में रोबोटिक और ऑटोमेशन जैसा नया टेस्ट पेपर भी जोड़ा गया है।

GATE 2027 Registration से जुड़ा नया अपडेट

IIT मद्रास ने हाल ही में GATE 2027 के आधिकारिक पोर्टल GOAPS पर स्पष्टीकरण जारी किया है, जिसमें रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख अब 27 अगस्त 2026 नहीं बल्कि To Be Announced दिखाया जा रहा है। हालांकि आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 ही बनी हुई है। IIT मद्रास ने GATE 2027 Registration हेतु संपूर्ण विवरण इस प्रकार जारी किया है:

विवरणतारीख
पुरानी रजिस्ट्रेशन तारीख27 अगस्त 2026
नई रजिस्ट्रेशन तारीखजल्द ही घोषित
बिना लेट फीस के आवेदन की अंतिम तारीख27 सितंबर 2026
लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख5 अक्टूबर 2026
करेक्शन विंडो14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026
सिटी अलॉटमेंट स्लिप जारी4 जनवरी 2027
GATE परीक्षा6,7,13,14,20 एवं 21 फरवरी 2027
परिणाम19 मार्च 2027
IMG 20260829 WA0007

GATE 2027 हेतु कौन कर सकता है आवेदन ?

  • GATE 2027  के लिए आवेदक के पास से विशेष शैक्षणिक योग्यता होनी अनिवार्य है।
  •   आवेदक का इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/आर्किटेक्चर/ साइंस/ कॉमर्स/ आर्ट्स / ह्यूमैनिटीज ऐसे विषय मे एजुकेशनल बैकग्राउंड होना अनिवार्य है।
  •  गेट 2027 के लिए आवेदक की आयु की कोई न्यूनतम सीमा निर्धारित नहीं की गई है और ना ही यहां नंबर आफ अटेम्प्ट्स की कोई सीमा होती है।
  •  इस परीक्षा में इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी/ फार्मा /आर्किटेक्चर /साइंस/ आर्ट्स/ कॉमर्स/अन्य इंटीग्रेटेड कोर्सेज करने वाले विद्यार्थी जो अंतिम वर्ष में पढ़ रहे हैं वह भी आवेदन कर सकते हैं।
  •  GATE 2027 की परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम प्रतिशत या CGPA की शर्त भी नहीं रखी जाती।
  •  हालांकि संस्थानों में प्रवेश के दौरान पात्रता मापदंड लागू हो जाते हैं।

GATE 2027 Registration में एप्लीकेशन फीस कितनी होगी?

 GATE 2027  का आवेदन शुल्क पेपर के हिसाब से लिया जाएगा। शुल्क इस प्रकार से निर्धारित किया गया है :

कैंडिडेट1 पेपर2 पेपर
महिला/SC/ST/PWD₹1000₹2000
अन्य उम्मीदवार₹2000₹4000

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

 हालांकि IIT मद्रास ने फिलहाल गेट 2027 रजिस्ट्रेशन की तिथियां को डिले कर दिया हैम लेकिन उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वह वेरीफाइड डिजिलॉकर अकॉउंट तैयार रखें। यहां अपने दस्तावेज भी अपलोड कर दें। डिजिलॉकर में उम्मीदवारों को अकाउंट बनाने के बाद कुछ विशेष दस्तावेज तैयार रखना होंगे जैसे:

  •  हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो
  •  स्कैन किया सिग्नेचर
  •  वैध पहचान प्रमाण पत्र 
  • शैक्षणिक योग्यता से जुड़े सारे सर्टिफिकेट और परिणाम पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • मोबाइल नंबर/ ईमेल आईडी 
  • पेपर कांबिनेशन की सारी जानकारी

कैसे करें रजिस्ट्रेशन ?

  • GATE 2027 Registration हेतु सबसे पहले उम्मीदवार को IIT मद्रास के एक्टिव लिंक  gate2027.iitm.ac.in पर जाना होगा।
  •  इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद उन्हें GOAPSलिंक पर क्लिक करना होगा।
  •  इस लिंक पर क्लिक करने के बाद डिजिलॉकर को पोर्टल से लिंक करना होगा और वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।
  •  वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद उन्हें अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करने होगी और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  •  रजिस्ट्रेशन होते ही उम्मीदवार को एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड मिल जाता है।
  •  इस डिटेल से उन्हें पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  •  पोर्टल पर लॉगिन होने के बाद उनके सामने आवेदन फॉर्म आ जाता है।
  •  इस आवेदन फार्म को आवेदक को सावधानी पूर्वक भरना होगा और अपने टेस्ट पेपर चुनने होंगे।
  •  इसके पश्चात अपने सारे दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  •  शुल्क भुगतान करने के बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  •  सबमिट विकल्प पर क्लिक करते ही आवेदन फार्म जमा हो जाता है और कंफर्मेशन पेज सामने आ जाता है।
  •  आवेदक को इस कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रखना होगा।

GATE 2027 में इस बार क्या बदला है?

 गेट 2027 में इस बार आईआईटी मद्रास में काफी विशेष बदलाव किया है। सबसे बड़ा बदलाव रोबोटिक और ऑटोमेशन जैसा नया टेस्ट पेपर सम्मिलित किया गया है। टेस्ट पेपर के सिलेबस और सेक्शनल कोर्स में भी बदलाव किए गए हैं। ऐसे में उम्मीदवारों से निवेदन है कि वह फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर सारे जुड़े नए अपडेट देखें।

कुल मिलाकर GATE 2027 Registration की आवेदन प्रक्रिया Delay हो चुकी है। लेकिन उम्मीदवारों से निवेदन है कि वह डिजिलॉकर अकाउंट बनाएं, वेरिफिकेशन पूरा करें अपने दस्तावेजों फोटो सिग्नेचर इत्यादि को अपडेट रखें। ताकि आवेदन शुरू होने के बाद वे बिना किसी असुविधा के भी फॉर्म भर सकें।

ITR Filing Deadline 2026: 31 अगस्त के बाद भी मिलेगा ITR भरने का मौका, जानिए Belated ITR के नियम!!

Scroll to Top