अगर आपके WhatsApp पर अचानक login verification code आए और किसी ने कहा कि “गलती से आपके नंबर पर चला गया”, तो समझ लीजिए आप सीधे WhatsApp Account Hack Scam के target हैं। इस scam में user से पैसे नहीं मांगे जाते, बल्कि पहले उसका पूरा WhatsApp account छीन लिया जाता है।
Scam की शुरुआत अक्सर एक normal message या call से होती है। सामने वाला खुद को friend, colleague या WhatsApp support बताता है और कहता है कि नया phone लेने की वजह से login code गलत नंबर पर चला गया है। जैसे ही user वो 6-digit code share करता है, WhatsApp account तुरंत scammer के device में चला जाता है।
Account control में आते ही scammer तेजी से action लेता है।
- Profile photo और नाम वही रखता है
- Contacts को emergency message भेजता है
- “UPI urgent hai”, “paise chahiye” जैसे texts करता है
कई लोग इसलिए फँस जाते हैं क्योंकि message किसी अपने के account से आता है। जब तक असली user को पता चलता है, तब तक damage हो चुका होता है।
Cyber-crime experts साफ कहते हैं कि WhatsApp verification code share करना मतलब account खुद सौंप देना। इसके बावजूद हर दिन नए cases सामने आ रहे हैं।
Related Articles:
- Power Cut का Message आया और मिनटों में Bank Account खतरे में
- Credit Card Scam: Fake Call से उड़ रहे रुपये
- WhatsApp KYC Scam: एक मैसेज से Bank खतरे में
WhatsApp की तरफ से बार-बार चेतावनी दी गई है कि:
- Code कभी share न करें
- 2-step verification on रखें
- Unknown login alerts को ignore न करें
एक छोटी सी गलती न सिर्फ आपका account, बल्कि आपके contacts को भी scam में घसीट सकती है।
