Taaza Khabar

Toxic Advance Booking

Yash की Toxic Advance Booking में तहलका, ₹2000 तक पहुंची टिकट की कीमत

Toxic Advance Booking: साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 26 अगस्त 2026 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। एडवांस बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही घंटों में फिल्म के करीब 2.6 लाख टिकट बिक चुके हैं। आलम यह है कि बेंगलुरु में प्रीमियम स्क्रीन्स पर टिकट की कीमत 2,000 रुपये तक पहुंच गई है। इसके बावजूद मल्टीप्लेक्स में पहले दिन के कई शो तेजी से भर रहे हैं।

हर घंटे बिक रहे 25 हजार से ज्यादा टिकट

ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow पर ‘टॉक्सिक’ के हर घंटे 25,000 से ज्यादा टिकट बिकने की बात सामने आई है। फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, किसी कन्नड़ फिल्म के लिए रिलीज से पहले इतनी बड़ी एडवांस बुकिंग होना एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है। ब्लॉक की गई सीटों को शामिल करने के बाद फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग कमाई करीब 19.44 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

‘टॉक्सिक’ के टिकट के दाम आसमान पर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरु के सिंगल स्क्रीन थिएटरों में ‘टॉक्सिक’ के टिकट करीब 250 से 300 रुपये में मिल रहे हैं। वहीं, मल्टीप्लेक्स में सामान्य सीटों की कीमत 350 से 500 रुपये के बीच है। प्रीमियम सीटों और स्पेशल शो के लिए दर्शकों को 600 से 800 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, प्रीमियम मल्टीप्लेक्स में टिकट की कीमत 900 से 1,500 रुपये तक पहुंच गई है। कुछ अल्ट्रा-प्रीमियम स्क्रीन्स पर एक टिकट 1,900 से 2,000 रुपये तक में बिक रहा है।

पहले दिन के कई शो के टिकट तेजी से बिक रहे हैं, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की दीवानगी साफ नजर आ रही है।

मैसूर और मंगलुरु में कितने हैं टिकट के दाम?

कर्नाटक के अलग-अलग शहरों में ‘टॉक्सिक’ के टिकट की कीमत अलग रखी गई है। मैसूर में सामान्य टिकट करीब 200 से 400 रुपये और प्रीमियम टिकट 400 से 700 रुपये में उपलब्ध हैं। वहीं, मंगलुरु में सामान्य टिकट 200 से 350 रुपये और प्रीमियम टिकट 350 से 600 रुपये के आसपास हैं।

इसके अलावा हुबली, धारवाड़, तुमकुरु, शिवमोग्गा, दावणगेरे, रायचूर और कलबुर्गी में सामान्य टिकट करीब 150 से 300 रुपये और प्रीमियम टिकट 300 से 500 रुपये की रेंज में हैं। उडुपी में टिकट 180 से 350 रुपये और प्रीमियम टिकट 350 से 600 रुपये के बीच हैं। वहीं, कुंदापुर में सामान्य टिकट 150 से 300 रुपये और प्रीमियम टिकट 300 से 500 रुपये तक हैं।

मुंबई और दिल्ली में भी महंगे टिकट

कर्नाटक के अलावा मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में भी ‘टॉक्सिक’ के टिकट की कीमत काफी ज्यादा बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन शहरों में फिल्म के टिकट 800 से 900 रुपये तक में उपलब्ध हैं।

26 अगस्त को रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’

‘टॉक्सिक’ में यश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिलेगा, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

ये भी पढ़ें-

Scroll to Top